फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Seven doctors who went missing without informing were dismissed, action taken on the instructions of Deput

UP: बिना सूचना गायब सात चिकित्सक बर्खास्त, डिप्टी सीएम के निर्देश पर हुई कार्रवाई

Thu, 21 Aug 2025 09:57 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 21 Aug 2025 09:57 PM IST
सार

यूपी के कई जिलों में बिना सूचना गायब रहने वाले सात चिकित्सकों को डिप्टी सीएम के निर्देश पर बर्खास्त कर दिया गया है। वहीं, अधीक्षक और सीएमओ समेत तीन को आरोप पत्र देकर विभागीय कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन
UP: Seven doctors who went missing without informing were dismissed, action taken on the instructions of Deput
उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक। - फोटो : amar ujala

विस्तार

बिना सूचना लगातार गायब रहने वाले सात डॉक्टरों को बर्खास्त कर दिया गया है। यह कार्रवाई उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के निर्देश पर हुई है।

विज्ञापन


जिन चिकित्सकों को बर्खास्त किया गया है उनमें अमेठी के बाजार शुक्ल न्यू सीएचसी के डॉ. विकास कुमार मिश्र और जगदीशपुर न्यू सीएचसी के डॉ. विकलेश कुमार शर्मा भी हैं। सीतापुर मिश्रिख सीएचसी की डॉ. श्वेता सिंह, बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. विक्रांत आनंद और हाथरस जिला चिकित्सालय के पैथोलॉजिस्ट डॉ. मो. राफे को बर्खास्त किया गया है। इनके अलावा झांसी जिला चिकित्सालय के हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. मुकुल मिश्र और बरेली सीएमओ के अधीन डॉ. दीपेश गुप्ता को भी बर्खास्त किया गया है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - पुलिस में भर्ती होने के लिए 8.50 लाख युवाओं ने कराया वन टाइम रजिस्ट्रेशन, दिख रहा जबरदस्त उत्साह
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - यूपी में अगले चार दिन भारी बारिश के आसार, 47 जिलों में गरज चमक के साथ बिजली गिरने की आशंका


अधीक्षक, सीएमओ समेत तीन को आरोप पत्र
पीलीभीत जिला महिला चिकित्सालय में मरीज को समुचित इलाज न मिलने की शिकायत पर उप मुख्यमंत्री ने मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राजेश कुमार को आरोप पत्र देकर विभागीय कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। ऐसे ही निविदा प्रक्रिया के नियम और शर्तों की अनदेखी करने पर हमीरपुर के सीएमओ डॉ. गीतम सिंह को भी आरोप पत्र देकर विभागीय कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। वहीं, बदायूं राजकीय मेडिकल कॉलेज में ईएनटी के सहायक आचार्य डॉ. अभिषेक कुमार शाह आरोप पत्र देकर विभागीय कार्रवाई होगी। शाह 2023 से लगातार अनुपस्थित चल रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed