फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Seven candidates and a company employee arrested in connection with recruitment exam rigging

UP: भर्ती परीक्षा में धांधली के मामले में सात अभ्यर्थी और एक कंपनी कर्मी गिरफ्तार, अब तक 27 आरोपी अरेस्ट हुए

Mon, 12 Jan 2026 11:14 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 12 Jan 2026 11:14 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने वर्ष 2018 में भर्ती परीक्षा आयोजित की थी और वर्ष 2021 में केस दर्ज हुआ था। मामले में पहले ही 20 आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं। अब तक कुल 27 गिरफ्तारियां हो चुकी हैं।

विज्ञापन
UP: Seven candidates and a company employee arrested in connection with recruitment exam rigging
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के तहत वर्ष 2018 में भर्ती परीक्षा में हुई धांधली के मामले आर्थिक अनुसंधान संगठन (ईओडब्ल्यू) ने सात और आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में सात अभ्यर्थी व एक निजी कंपनी का कर्मचारी है। कोर्ट में पेश होने के बाद आरोपी जेल भेजे गए। मामले में सरकारी कर्मचारी व अधिकारी भी आरोपी हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए ईओडब्ल्यू ने शासन से अनुमति मांगी है।

विज्ञापन


वर्ष 2018 में आयोग ने ग्राम विकास अधिकारी, समाज कल्याण पर्यवेक्षक एवं ग्राम पंचायत अधिकारी के 1953 पदों भर्ती परीक्षा कराई थी। परीक्षा की कार्यदायी संस्था टीसीएस लिमिटेड थी। भर्ती परीक्षा में धांधली के आरोप लगे थे। जिसके बाद शासन के आदेश पर ईओडब्ल्यू ने जांच की थी। वर्ष 2021 में विभूतिखंड थाने में केस दर्ज कराया था। फिर ये केस एसआईटी थाने में पंजीकृत हुआ था।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - यूपी में एसआईआर: जन्म कब हुआ, इससे तय होगा क्या देना है प्रमाण; नोटिस मिले लोगों के लिए हुआ ये बदलाव
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - KGMU में धर्मांतरण: डॉ. रमीज के मददगारों की जांच एसटीएफ से कराने की सिफारिश, किसी अन्य की नहीं मिली भूमिका


ईओडब्ल्यू के अफसर के मुताबिक मामले में अभ्यर्थी अरुण कुमार, कर्मवीर, अंकुश यादव, अमर सिंह, उमेश चन्द्र, अमन कुमार व एसआरएन डाटा क्रिएट सिस्टम प्राइवेट लिमिटेड के असिस्टेंट प्रोग्रामर उमेश पाल को गिरफ्तार किया गया था। मामले में पहले ही 20 आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं। अब तक कुल 27 गिरफ्तारियां हो चुकी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed