फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Schools with the five best summer camps in each district will be rewarded, the event will be held between

यूपी: शिक्षामित्रों की नाराजगी के बीच 21 मई से होंगे समर कैंप, पांच सर्वश्रेष्ठ कैंप वाले स्कूल होंगे पुरस्कृत

Sun, 18 May 2025 10:40 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 18 May 2025 10:40 PM IST
सार

शिक्षामित्रों की नाराजगी के बीच राज्य परियोजना निदेशालय ने समर कैंप के लिए निर्देश दिए हैं। 21 से समर कैंप का आयोजन किया जाएगा।
 

विज्ञापन
UP: Schools with the five best summer camps in each district will be rewarded, the event will be held between
स्कूलों में समर कैंप। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

परिषदीय विद्यालयों में सोमवार को पढ़ाई के बाद मंगलवार से गर्मी की छुट्टी हो जाएगी। वहीं 21 मई से 10 जून तक विद्यालयों में समर कैंप का आयोजन किया जाएगा। शिक्षामित्रों के विरोध के बीच राज्य परियोजना निदेशालय ने कैंप के लिए निर्देश जारी करते हुए हर जिले में सर्वश्रेष्ठ समर कैंप आयोजित करने वाले पांच स्कूलों को सम्मानित करने का निर्देश दिया है।

विज्ञापन


समर कैंप को लेकर हुई ऑनलाइन तैयारी बैठक के बाद जारी निर्देश में कहा गया है कि 21 मई से 10 जून तक सभी उच्च प्राथमिक व कम्पोजिट विद्यालय में समर कैम्प का आयोजन किया जाएगा। इसका समय सुबह 7 से 10 बजे तक होगा।
विज्ञापन


कैंप के लिए अभिभावकों की सहमति ली जाए। समर कैंप की गतिविधियों के क्रियान्वयन में एनजीओ, एनसीसी व वॉलंटियर से सहयोग लिया जाए। जनप्रतिनिधियों से समर कैंप का शुभारंभ कराएं ताकि बच्चे व अभिभावक प्रेरित हों।
विज्ञापन
विज्ञापन


समर कैंप में योग अभ्यास, इनडोर खेल, आनंददायक शिक्षण गतिविधिया, क्राफ्ट व रचनात्मक कार्य आदि का आयोजन करें। महानिदेशक स्कूल शिक्षा कंचन वर्मा ने सभी प्राचार्य डायट, एडी बेसिक, बीएसए, बीईओ को निर्देश दिया है कि नगर क्षेत्र के समर कैंप में विकास प्राधिकरण, सीएसआर व वॉलंटियर्स के सहयोग से संगीत वाद्ययंत्र, कोडिंग, तकनीकी नवाचार जैसी विशेष गतिविधि आयोजित करें। जिससे बच्चों को नई तकनीकों से जोड़ने का अवसर मिले। उन्होंने कहा है कि यह अधिकारी 10 विद्यालयों का चयन कर मॉडल समर कैंप का संचालन कराए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed