{"_id":"684c2e8280cfc62aee007eaa","slug":"up-school-closed-holidays-extended-for-30-june-in-council-schools-due-to-extreme-heat-read-the-order-2025-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP School Closed: परिषदीय स्कूलों में इतने दिन बढ़ाई गई छुट्टी, भीषण गर्मी के कारण लिया गया फैसला; पढ़ें आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP School Closed: परिषदीय स्कूलों में इतने दिन बढ़ाई गई छुट्टी, भीषण गर्मी के कारण लिया गया फैसला; पढ़ें आदेश
Fri, 13 Jun 2025 07:28 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Fri, 13 Jun 2025 07:28 PM IST
सार
UP School Closed: परिषदीय स्कूलों में 30 जून तक छुट्टी बढ़ा दी गई है। भीषण गर्मी के कारण यह फैसला लिया गया है। आगे पढ़ें और जानें पूरी डिटेल...
विज्ञापन
up school closed
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी और लू को देखते हुए परिषदीय स्कूलों की छुट्टी बढ़ा दी गई है। अब छात्र-छात्राओं के लिए स्कूल 30 जून तक बंद रहेंगे। पहले 20 मई से 15 जून तक स्कूलों में छुट्टी घोषित की गई थी। 16 जून से बच्चों को स्कूल जाना था। हालांकि शिक्षकों को 16 जून से स्कूल जाना होगा।
विज्ञापन
उप्र बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव सुरेंद्र कुमार तिवारी ने इसके लिए आदेश पत्र जारी किया है। इसमें उन्होंने कहा कि वर्तमान में अत्यधिक गर्मी एवं हीटवेव को देखते हुए स्कूलों में 30 जून तक पठन-पाठन के लिए छात्र-छात्राएं नहीं आएंगे। एक जुलाई से स्कूल अपने निर्धारित समय पर नियमित खुलेंगे। जबकि, 16 जून से स्कूल खुल जाएंगे।
विज्ञापन
यह भी पढ़ेंः- UP Weather News: प्रदेश में भीषण गर्मी से लोगों का फूल रहा दम, जानें कब पड़ेंगी प्री-मानसून की फुहारें
विज्ञापन
इस दौरान स्कूल में शिक्षक, शिक्षामित्र, अनुदेशक और शिक्षणेत्तर कर्मचारी विद्यालय जाएंगे। वह शैक्षणिक, प्रशासकीय एवं अन्य कार्यों को पूर्ण करेंगे। हालांकि मान्यता प्राप्त विद्यालयों में विद्यालय प्रबंध समिति अपना निर्णय लेने के लिए अधिकृत है। वह अपने हिसाब से निर्णय ले सकते हैं।