फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   People are suffocating due to severe heat in UP know when pre-monsoon showers will occur

UP Weather News: प्रदेश में भीषण गर्मी से लोगों का फूल रहा दम, जानें कब पड़ेंगी प्री-मानसून की फुहारें

Fri, 13 Jun 2025 03:44 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Fri, 13 Jun 2025 03:44 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी से लोगों का दम फूल रहा है। दो दिन बाद प्री-मानसून की फुहारें पड़ने की संभावना है। पश्चिमी यूपी व बुंदेलखंड के 19 जिलों में भीषण गर्मी के साथ लू जैसे हालात रहेंगे। 

विज्ञापन
People are suffocating due to severe heat in UP know when pre-monsoon showers will occur
भीषण गर्मी। (सांकेतिक) - फोटो : संवाद

विस्तार

उत्तर प्रदेश में पूरब से पश्चिम तक प्रचंड गर्मी का प्रकोप बरकरार है। बीते कई दिनों से हो रही भीषण गर्मी से लोगों का दम फूलने लगा है। सड़कें भट्ठी की तरह तप रही हैं। विशेष तौर पर बुंदेलखंड और पश्चिमी यूपी के कई जिले लू की चपेट में हैं। मौसम विभाग के मुताबिक  फिलहाल 15 जून तक इन इलाकों में झुलसा देने वाली गर्मी से राहत नहीं मिलने वाली है। 

विज्ञापन


वहीं रविवार से प्रदेश के पूर्वी हिस्से से प्री-मानसून आने से बूंदाबांदी की शुरुआत के आसार हैं। 16 जून से पूर्वी और पश्चिमी दोनों संभागों में बूंदाबांदी के संकेत हैं। शनिवार के लिए मौसम विभाग ने बुंदेलखंड और पश्चिमी यूपी के मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, झांसी, जालौन, अलीगढ़, मथुरा समेत 19 जिलों में भीषण गर्मी की चेतावनी जारी किया है।
विज्ञापन


मौसम विभाग का कहना है कि इन इलाकों में दिन में उमस भरी गर्मी और लू जैसी परिस्थितियों के साथ रातें भी सामान्य से ज्यादा गर्म रहेंगी। हालांकि इस दौरान पूर्वी यूपी के कुछ जिलों बलिया, मऊ, आजमगढ़, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज आदि में गरज चमक के साथ बूंदाबांदी का पूर्वानुमान है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इन शहरों में पारा 40 डिग्री के पार पहुंचा

शुक्रवार को झांसी, बांदा, आगरा, प्रयागराज, वाराणसी आदि शहरों में पारा 40 डिग्री के पार रहा। यहां  तपिश के साथ उमस और गर्म हवा के थपेड़ों से लोग बेहाल रहे। शनिवार को पूर्वी-दक्षिणी यूपी और तराई के 35 जिलों में गरज-चमक और तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है।


आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि प्रदेश में 15 जून तक हीट वेव की परिस्थितियां है। इसके बाद 16 जून से पश्चिम व पूरब दोनों संभागों में गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी से राहत मिलने के आसार हैं।

इन जिलों में रहेंगे लू जैसे हालात

मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, कानपुर देहात, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत,  बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, जालौन, झांसी व आसपास के इलाकों में लू जैसे हालात रहेंगे।

इन जिलों में गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना

चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, भदोही, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकरनगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं एवं आसपास के इलाकों में गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed