{"_id":"67eac0c5ca3e0fe6c703de22","slug":"up-school-chalo-abhiyan-will-start-in-the-entire-state-from-tomorrow-cm-yogi-himself-will-be-present-in-bare-2025-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: आज से पूरे प्रदेश में शुरू होगा स्कूल चलो अभियान, सीएम योगी बरेली में खुद रहेंगे मौजूद; कल से संचारी रोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: आज से पूरे प्रदेश में शुरू होगा स्कूल चलो अभियान, सीएम योगी बरेली में खुद रहेंगे मौजूद; कल से संचारी रोग
Tue, 01 Apr 2025 07:17 AM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Tue, 01 Apr 2025 07:17 AM IST
सार
School Chalo Abhiyan: यूपी में एक अप्रैल से स्कूल चलो और संचारी रोग नियंत्रण का अभियान चलेगा। सीएम योगी खुद बरेली से इस मौके पर मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
प्रदेश में कल से स्कूल चलो अभियान।
- फोटो : freepik
विस्तार
प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में मंगलवार एक अप्रैल से नए शैक्षिक सत्र 2025-26 की शुरुआत होगी। इसके साथ ही प्रदेश भर में स्कूल चलो अभियान की भी शुरुआत होगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बरेली में इसकी व संचारी रोग नियंत्रण अभियान की शुरुआत करेंगे।
विज्ञापन
बेसिक शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार के अनुसार सीएम सुबह 11.40 बजे बरेली कॉलेज मैदान, बरेली से अभियान की शुरुआत करेंगे। इसके तुरंत बाद प्रदेश के सभी जिलों में प्रभारी मंत्री, सांसद, विधायक, विभागीय अधिकारियों की उपस्थिति में इस अभियान की शुरुआत की जाए।
विज्ञापन
उन्होंने सभी बीएसए को निर्देश दिया है कि जिलों में भी सीएम के कार्यक्रम का लाइव किया जाए। साथ ही डायट, ब्लॉक संसाधन केंद्र व विद्यालयों में भी इसका लाइव प्रसारण करने के निर्देश दिए हैं। वहीं पूर्व में जारी निर्देश के अनुसार एक अप्रैल को पहले दिन सभी स्कूलों को फूल, पत्ती आदि से सजाया जाएगा। बच्चों का स्कूल आने पर रोली, टीका लगाकर स्वागत किया जाएगा। मिड डे मील में हलुवा, खीर आदि बनाकर बच्चों को दिया जाएगा।
विज्ञापन
नए सत्र के पहले दिन की शुरुआत की तैयारी सोमवार को स्कूलों में चलती दिखी। जबकि विभाग ने अलग अलग अधिकारियों की भी इसके लिए ड्यूटी लगाई है। ताकि स्कूल चलो अभियान को सफल बनाया जा सके। इसके साथ ही स्कूलों में बच्चों का नामांकन भी बढ़ाने के लिए आगे के दिनों में अभियान चलाया जाएगा।