फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Scam Exposed in the Capital—Customer Never Received Cylinder, Yet Delivery Recorded in the System

UP: राजधानी में घालमेल का खुलासा, ग्राहक को सिलिंडर मिला नहीं, सिस्टम में दर्ज हुई डिलीवरी

Sat, 14 Mar 2026 10:09 AM IST
Akash Dwivedi अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Sat, 14 Mar 2026 10:09 AM IST
सार

लखनऊ में गैस सिलिंडर आपूर्ति में गड़बड़ी का मामला सामने आया है, जहां ग्राहकों को सिलिंडर मिले बिना ही सिस्टम में डिलीवरी दर्ज कर दी गई। शिकायतों के बाद एजेंसियों पर जांच शुरू हुई है। आरोप है कि कुछ डिलीवरीमैन फर्जी एंट्री कर सिलिंडरों की कालाबाजारी कर रहे हैं, जिससे उपभोक्ता परेशान हैं।

विज्ञापन
UP: Scam Exposed in the Capital—Customer Never Received Cylinder, Yet Delivery Recorded in the System
गैस सिलिंडर लेकर कतार में लगे उपभोक्ता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी में गैस की किल्लत से जूझ रहे ग्राहकों के साथ गैस एजेंसियों के डिलीवरीमैन भी घालमेल कर रहे हैं। भारत गैस कंपनी के ग्राहक को बुक सिलिंडर की आपूर्ति किए बिना ऑनलाइन सिस्टम में डिलीवरी दर्ज करने का मामला सामने आया है। घालमेल का खुलासा होते ही एजेंसी संचालक ने ग्राहक को शनिवार को सिलिंडर उपलब्ध कराने वादा किया है।

विज्ञापन


हजरतगंज तिलकमार्ग सिकंदरनगर निवासी अशोक कुमार गुप्ता ने बताया कि दो मार्च को भारत गैस कंपनी के सर्वर पर सिलिंडर की बुकिंग कराई थी। सिलिंडर नहीं मिलने पर अशोक ने पांच मार्च को कंपनी के हेल्पलाइन नंबर पर बात की, तो पता चला कि सिलिंडर की डिलीवरी हो चुकी है। 
विज्ञापन


छह मार्च को अशोक एजेंसी पहुंचे तो वहां बताया गया कि आपका सिलिंडर तकनीकी खामी के कारण बुक नहीं हो पाया है। उन्होंने पूछा कि जब बुकिंग नहीं हुई तो डिलीवरी कैसे हो गई? उन्होंने डिलीवरी न मिलने की शिकायत दर्ज कराई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अब उन्हें शनिवार को शक्तिनगर स्थित एजेंसी पर बुलाया गया है। अशोक ने बताया कि डिलीवरीमैन ने उनके सिलिंडर को मनमाना दाम लेकर बेच दिया होगा, और फर्जी तरीके से सिस्टम पर डिलीवरी दर्ज करा दिया। अशोक ने यह भी कहा कि सिलिंडरों की हेराफेरी के कारण आम जनता को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

चल रहा खेल, परेशान हो रहे ग्राहक

डालीगंज, दुबग्गा, सीतापुर रोड के तमाम ग्राहकों ने बताया कि इंडियन ऑयल कंपनी के बुक सिलिंडर की डिलीवरी लेने जब वह एजेंसी गए तो आश्वासन मिला की उसे घर पहुंचा दिया जाएगा। हालांकि, डिलीवरीमैन ने सिलिंडर पहुंचाया नहीं और रिकॉर्ड में डिलीवरी दर्ज करा दिया। 

सूत्रों के अनुसार, एजेंसियों पर दर्ज शिकायतों के आधार पर देखें तो कुल बुकिंग के लगभग 15 फीसदी सिलिंडरों के संबंध में ऐसी शिकायतें हैं। डिलीवरीमैन इन सिलिंडरों की कालाबाजारी कर रहे हैं। दरअसल, 15 फीसदी सिलिंडर आपूर्ति के लिए ओटीपी की अनिवार्यता नहीं होती, जिसका फायदा डिलीवरीमैन उठा रहे है।

बुकिंग के सिलिंडर नहीं दे रही एजेंसी

राजाजीपुरम के सी ब्लॉक स्थित गैस एजेंसी ग्राहकों को बुकिंग के सिलिंडर की आपूर्ति नहीं कर रही है। ग्राहक दीपक तिवारी ने बताया कि बुकिंग कराए चार दिन से ज्यादा का समय हो गया, मगर अब तक सिलिंडर नहीं मिला। 

एजेंसी की तरफ से कोई जवाब भी नहीं दिया जा रहा। मेरे जैसे और भी ग्राहक सिलिंडर के लिए भटक रहे हैं। शाहगंज, नक्खास, चौक निवासी मनीष साहू, अंकित यादव, गुड्डू गुप्ता ने बताया कि पांच दिन से गैस बुक करने की कोशिश कर रहे हैं, मगर नहीं हो रही है।

पांच घंटे बाद आएगा बुकिंग कन्फर्म होने का मैसेज

इंडियन ऑयल कंपनी के राज्य समन्वयक संजय भंडारी ने बताया कि गैस बुकिंग के सर्वर को दुरुस्त कर दिया गया है। अब पहले की तरह से आसानी से गैस बुक होगी। उन्होंने बताया कि बुकिंग का मेसेज तुरंत नहीं आएगा। 



ग्राहक की बुकिंग अब पांच घंटे बाद मेसेज आने पर कन्फर्म होगी। इससे ऑनलाइन सर्वर पर बुकिंग का लोड नहीं पड़ेगा। उधर, एक एजेंसी ने बताया कि राजधानी में सामान्य दिनों में 40 हजार से ज्यादा गैस सिलिंडरों की बुकिंग होती थी, जो बढ़कर चार लाख पहुंच चुकी है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed