फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Samman Nidhi will be credited to the accounts of over 2.15 crore farmers in the state tomorrow, the 21st i

UP: प्रदेश के 2.15 करोड़ से अधिक किसानों के खाते में आज आएगी सम्मान निधि, पीएम मोदी भेजेंगे 21वीं किस्त

Wed, 19 Nov 2025 12:19 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Wed, 19 Nov 2025 12:19 AM IST
सार

PM Samman Rashi: यूपी सहित देश भर के किसानों को सम्मान निधि 19 नवंबर को पीएम मोदी द्वारा भेजी जाएगी। 
 

विज्ञापन
UP: Samman Nidhi will be credited to the accounts of over 2.15 crore farmers in the state tomorrow, the 21st i
पीएम किसान सम्मान निधि - फोटो : amar ujala

विस्तार

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को कोयम्बटूर से किसानों के खाते में पीएम किसान सम्मान निधि की 21वीं किस्त भेजेंगे। इससे उत्तर प्रदेश के 2.15 करोड़ से अधिक किसान लाभांवित होंगे। इनके खाते में डीबीटी के माध्यम से 4314.26 करोड़ भेजे जाएंगे।

विज्ञापन


यूपी के किसानों के खाते में पीएम किसान सम्मान निधि की अब तक (20वीं किस्त के रूप में) 90,354.32 करोड़ की धनराशि भेजी जा चुकी है। योजना की धनराशि डीबीटी के माध्यम से सीधे लाभार्थी के खाते में हस्तांतरित की जाती है। इसमें पात्र किसान परिवार के एक सदस्य को सालाना छह हजार रुपये की आर्थिक सहायता तीन किस्त में दिए जाने की व्यवस्था है।
विज्ञापन


इस योजना को केंद्र सरकार किसानों के लिए चलाती है। जो किसान इस योजना के लिए पात्र होते हैं वे इस योजना से जुड़ सकते हैं। योजना से जुड़े किसानों को साल में तीन बार 2-2 हजार रुपये दिए जाते हैं। जैसे, आज यानी 19 नवंबर 2025 के दिन योजना की 21वीं किस्त जारी होनी है। अगर आप भी इस योजना से जुड़े हैं तो आपको भी आज 21वीं किस्त का लाभ मिलेगा, लेकिन कई किसान ऐसे भी हैं जो इस किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


लगभग 9 करोड़ से अधिक पात्र किसानों को आज 21वीं किस्त का लाभ मिलेगा और इनके बैंक खाते में 2-2 हजार रुपये किस्त के पहुंचेंगे। सरकार डीबीटी के माध्यम से किस्त के पैसे किसानों के बैंक खातों में हस्तांतरित करती है।

पीएम किसान योजना की किस्त जारी करने के लिए हर बार एक कार्यक्रम आयोजित किया जाता है, जहां से खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किस्त जारी करते हैं। जैसे, आज 21वीं किस्त कोयंबटूर से जारी की जाएगी। पीएम मोदी डीबीटी के माध्यम से न सिर्फ किस्त जारी करेंगे बल्कि, किसानों से संवाद भी करेंगे।


पीएम किसान योजना से जुड़े किसानों को आधार लिंकिंग का काम भी करवाना जरूरी होता है जिसमें उन्हें अपने बैंक खाते से आधार लिंक करवाना होता है। अगर ये काम भी नहीं हुआ है, तो भी आप किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed