फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP's representation in Indian hockey is on the rise

UP: भारतीय हॉकी में बढ़ता जा रहा यूपी का प्रतिनिधित्व, फाइव-ए-साइड हॉकी कैंप में प्रदेश के पांच खिलाड़ी शामिल

Thu, 09 Jul 2026 10:19 AM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Thu, 09 Jul 2026 10:19 AM IST
सार

चंडीगढ़ में चलने वाले कैंप के लिए यूपी के पांच खिलाड़ियों का चयन हुआ है। इसके आधार पर  15 सदस्यीय भारतीय टीम की घोषणा होगी जो कि यूथ एशियन चैंपियनशिप में भाग लेगी।

विज्ञापन
UP's representation in Indian hockey is on the rise
केतन कुशवाहा, प्रहलाद राजभर, शाहरुख अली, रोमित पाल और राहुल यादव। - फोटो : amar ujala

विस्तार

भारतीय हॉकी में यूपी का प्रतिनिधित्व बढ़ता जा रहा है। खासतौर पर युवा खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय टीम में दमदार उपस्थिति दर्ज कराई है। इस कड़ी में प्रदेश के पांच युवा खिलाड़ियों का चयन यूथ हॉकी फाइव-ए-साइड एशियन चैंपियनशिप के लिए हुआ है।

विज्ञापन


चयनितों में लखनऊ से स्ट्राइकर शाहरुख अली, झांसी से स्ट्राइकर केतन कुशवाहा, वाराणसी से मिडफील्डर राहुल यादव, करमपुर से स्ट्राइकर प्रहलाद राजभर और मिडफील्डर रोमित पाल शामिल हैं। चंडीगढ़ में शुरू हुए कैंप का आयोजन 18 जुलाई तक चलेगा। कैंप में देश के चुनिंदा 20 खिलाड़ियों को शामिल किया गया है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - राम मंदिर चढ़ावा चोरी: रिश्तेदार इस तरह करते थे दान की रकम को सफेद, इन 30 संदिग्ध बैंक खातों को किया गया फ्रीज
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - संतों ने ट्रस्ट को गिनाईं परंपराओं के अनुपालन में कमियां, व्यवस्थाओं में व्यापक सुधार की तैयारी


कैंप में प्रदर्शन के आधार पर 18 जुलाई को 15 सदस्यीय भारतीय टीम की घोषणा होगी, जो मस्कट (ओमान) में 20 से 25 जुलाई तक होने वाली यूथ एशियन चैंपियनशिप में भाग लेगी। कैंप में चयनित हुए रोमित पाल (सैफई स्पोर्ट्स कॉलेज) को छोड़ दिया जाए तो शाहरुख अली, केतन कुशवाहा, राहुल यादव और प्रहलाद राजभर लखनऊ स्पोर्ट्स हॉस्टल के प्रशिक्षु हैं, जो विजयंत खंड मिनी स्टेडियम में संचालित हो रहा है।


हॉस्टल का संचालन करने वाले पूर्व अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी और यूपी हॉकी के महासचिव रजनीश मिश्रा भी भारतीय यूथ टीम के साथ मस्कट में बतौर कोच जुड़ेंगे। अमर उजाला से बातचीत में उन्होंने बताया कि पिछले कुछ वर्षों में यूपी के हॉकी खिलाड़ी भारतीय टीम के हर आयुवर्ग में शामिल हो रहे हैं जो प्रदेश के बेहतर हॉकी भविष्य का परिचायक है।

फाइव-ए-साइड हॉकी चैंपियनशिप में पांचों खिलाड़ी पूर्व में भारत की अंडर-18 टीम में शामिल थे, जिन्होंने जापान में आयोजित अंडर-18 एशिया कप में खिताबी जीत दर्ज की थी। ऐसे में यूथ एशियन चैंपियनशिप में भी भारत खिताब के तगड़े दावेदार के रूप में उतरेगा।

उत्तर प्रदेश हॉकी के अध्यक्ष आरपी सिंह का कहना है कि हमारे लिए यह गर्व की बात है कि भारतीय हॉकी टीम में यूपी का प्रतिनिधित्व बढ़ा है। राष्ट्रीय स्तर पर भी यूपी की हॉकी टीम अब अपनी छाप छोड़ रही है। उम्मीद है कि हॉकी खिलाड़ियों की सफलता का यह कारवां आगे भी जारी रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed