फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Rs 10 crore scam surfaced in Ayushman Yojana, nodal officer lodged FIR in Hazratganj police statio

यूपी: आयुष्मान योजना में सामने आया 10 करोड़ का घपला, हजरतगंज थाने में नोडल अधिकारी ने दर्ज कराई एफआईआर

Mon, 09 Jun 2025 10:57 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Mon, 09 Jun 2025 10:57 PM IST
सार

Ayushman Yojana: आयुष्मान योजना में नौ करोड़ 94 लाख का घपला उजागर हुआ है। यह घोटाला आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना और मुख्यमंत्री जन आरोग्य अभियान में किया

विज्ञापन
UP: Rs 10 crore scam surfaced in Ayushman Yojana, nodal officer lodged FIR in Hazratganj police statio
आयुष्मान योजना में घपले का मामला। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आयुष्मान योजना में नौ करोड़ 94 लाख का घपला उजागर हुआ है। यह घोटाला आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना और मुख्यमंत्री जन आरोग्य अभियान में किया गया है। हजरतगंज थाने में स्टेट एजेंसी साचीज के नोडल अधिकारी डॉ. ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव की ओर से अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी की एफआईआर दर्ज कराई गई है।

विज्ञापन


इंस्पेक्टर विक्रम सिंह के मुताबिक नोडल अधिकारी का आरोप है कि एजेंसी के सीईओ, मैनेजर और लेखाधिकारी की ईमेल आईडी का दुरुपयोग कर ऐसा किया गया है। इसके तहत 39 अस्पतालों में 6239 लाभार्थियों के नाम से भुगतान कर रुपये हड़प लिए गए। तहरीर के मुताबिक अशोक मार्ग स्थित नवचेतना केंद्र बिल्डिंग के चौथे तल पर एजेंसी का दफ्तर है। एजेंसी की ओर से आयुष्मान योजना के तहत कार्ड धारकों के इलाज के खर्चे का भुगतान राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण पोर्टल की मदद से ऑनलाइन किया जाता है। 
विज्ञापन


कार्ड धारकों के आवेदन पर अस्पताल पोर्टल पर खर्च का ब्योरा अपलोड करते हैं। एजेंसी की ओर से जांच के बाद इसकी ऑनलाइन संस्तुति की जाती है। एफआईआर के मुताबिक साचीज की ओर से इसका ऑडिट लॉग इन से किया जाता है। इसके बाद लेखाधिकारी और फिर सीईओ इसे आगे बढ़ाते हैं। इस कार्यवाही के बाद ही बैंक की ओर से अस्पतालों को ऑनलाइन भुगतान किया जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आंकड़ों के मुताबिक हर रोज इस योजना में करीब पांच हजार कार्ड धारकों को भुगतान होता है। एजेंसी की जांच में भुगतान में गड़बड़ी का पता चला। इसके बाद छानबीन की गई तो सामने आया कि एजेंसी के किसी भी अधिकारी की ओर से संबंधित अस्पतालों को भुगतान नहीं किया गया है। इसके बाद हड़कंप मच गया। पुलिस का कहना है कि एजेंसी के सीईओ, वित्त प्रबंधक और लेखाधिकारी की लॉग इन आईडी से फर्जीवाड़ा किया गया है। साक्ष्य संकलन किए जा रहे हैं। एजेंसी के अधिकारियों से पूछताछ की जाएगी। गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed