{"_id":"6883ec17cf0f69d9e90e8f58","slug":"up-rs-1-40-crore-extortion-demanded-from-retired-colonel-s-daughter-2025-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: रिटायर्ड कर्नल की बेटी से मांगी 1.40 करोड़ की रंगदारी, अदालती आदेश पर दिल्ली के तीन लोगों पर लखनऊ में FIR","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: रिटायर्ड कर्नल की बेटी से मांगी 1.40 करोड़ की रंगदारी, अदालती आदेश पर दिल्ली के तीन लोगों पर लखनऊ में FIR
Sat, 26 Jul 2025 02:18 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sat, 26 Jul 2025 02:18 AM IST
सार
यह भी कहा कि आरोपी के पिता आरबी पांडेय और मां मंजू भी उसका साथ दे रही हैं। कोर्ट के आदेश पर बृहस्पतिवार को हुसैनगंज पुलिस ने तीनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की।
विज्ञापन
FIR Demo
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
रिटायर्ड कर्नल हमीद उसमानी ने नई दिल्ली के द्वारका निवासी आशू पाठक पर उनकी बेटी से 1.40 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने का आरोप लगाया है। यह भी कहा कि आरोपी के पिता आरबी पांडेय और मां मंजू भी उसका साथ दे रही हैं। कोर्ट के आदेश पर बृहस्पतिवार को हुसैनगंज पुलिस ने तीनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की।
विज्ञापन
हमीद के मुताबिक कुछ वर्ष पहले उनकी बेटी उत्तराखंड हाईकोर्ट में क्लर्क की ट्रेनिंग करती थी। आशू भी उसके साथ प्रशिक्षण ले रहा था। उस दौरान वह उनकी बेटी को अक्सर परेशान करता था। कुछ समय बाद उनकी बेटी की बंगलूरू में नौकरी लग गई, लेकिन आरोपी ने उसका पीछा नहीं छोड़ा। वह वाट्सएप मेसेज कर धमकाता रहा।
विज्ञापन
आरोप है कि पिछले वर्ष 24 अगस्त को आशू ने उनकी बेटी से एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी। रकम न मिली तो 25 सितंबर को 1.40 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी। जून, 2025 में भी आरोपी ने रकम मांगी। उनकी बेटी के मना करने पर भी आरोपी उसे धमकाता रहा।
विज्ञापन
रिटायर्ड कर्नल का आरोप है कि उन्होंने जब पुलिस से शिकायत की तो कोई कार्रवाई नहीं हुई। ऐसे में उन्होंने कोर्ट की शरण ली। थानाध्यक्ष शिव मंगल सिंह ने कहा कि साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन