फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Residents in the capital distressed by power crisis; commotion at substation; engineer claims 60 intoxicat

UP: राजधानी में बिजली संकट से जनता त्रस्त, उपकेंद्र में हंगामा; अभियंता बोले- 60 लोगों ने नशे में किया घेराव

Thu, 11 Jun 2026 09:43 AM IST
Akash Dwivedi अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Thu, 11 Jun 2026 09:43 AM IST
सार

राजधानी में बढ़ती बिजली मांग और ओवरलोडिंग के कारण कई इलाकों में लंबे समय तक बिजली संकट रहा। आपूर्ति बाधित होने से नाराज लोगों ने उपकेंद्र पर प्रदर्शन किया। केबल और लाइन फॉल्ट से सैकड़ों घर प्रभावित हुए। बिजली खपत ने नया रिकॉर्ड बनाया, जिससे व्यवस्था पर दबाव और बढ़ गया।

विज्ञापन
UP: Residents in the capital distressed by power crisis; commotion at substation; engineer claims 60 intoxicat
बिजली को लेकर मची त्राहि। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

चिनहट के शिवपुरी, लौलाई व कमता उपकेंद्र इलाके स्थित 250 से ज्यादा छात्रावासों में बिजली की ओवरलोडिंग के कारण आसपास की बस्ती के लोग रात को सो नहीं पा रहे हैं। मंगलवार को बिजली गुल होने पर रात में 50 से ज्यादा लोगों ने शिवपुरी उपकेंद्र पहुंचकर करीब एक घंटे तक हंगामा, घेराव और प्रदर्शन किया।

विज्ञापन


इलाके में ओवरलोडिंग से केवल जलने के कारण यह संकट पैदा हुआ था। बाद में केवल बदल कर आपूर्ति चालू की गई तब उपभोक्ता शांत हुए। उपकेंद्र के अभियंताओं का आरोप है कि प्रदर्शन करने वाले लोगों में कई नशे में थे। हंगामे के कारण दूसरे उपभोक्ताओं की समस्याओं का समाधान करने में देरी भी हुई।

विज्ञापन

 

UP: Residents in the capital distressed by power crisis; commotion at substation; engineer claims 60 intoxicat
उपकेंद्रों पर जमकर हंगामा। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

शिकायत करने पर भी बिजली नहीं आई

अभियंताओं के अनुसार, सतरिख रोड स्थित सिटी लॉ कॉलेज के पास मंगलवार रात करीब 10 बजे एबीसी जलने से आसपास के 150 घरों की बिजली गुल हो गई। शिकायत करने पर भी बिजली चालू नहीं हो सकी। रात करीब 11 बजे नाराज लोग शिवपुरी उपकेंद्र पहुंचे और अंदर घुस कर कुर्सी-मेज पीटते हुए हंगामा करने लगे। 

अंदर से कुर्सी लाकर बाहर बैठ गए और नारेबाजी की। बाद में पुलिस ने लोगों को शांत कराकर वापस भेजा। मुख्य अभियंता सुशील गर्ग ने बताया कि लॉ कॉलेज के पास बुधवार को दूसरा ट्रांसफार्मर लगाकर इलाके के बिजली संकट को दूर किया गया है।

रात में 150 घरों की बिजली छह घंटे गुल

न्यू कैंपस उपकेंद्र के तिवारीपुर नई बस्ती कोटवा रोड छठामील इलाके में रात 8 बजे केबल में आग लग गई। इससे 150 घरों में अंधेरा छा गया। केबल बदलकर बिजली चालू करने में छह घंटे लगे। रात 2 बजे यहां आपूर्ति बहाल हो सकी। मंगलवार शाम इसी इलाके में हाईटेंशन लाइन का तार टूट गया जिससे आपूर्ति ठप हो गई। चर्चा है कि टूटे तार की चपेट में आकर मवेशियों की मौत हो गई। हालांकि किसी ने इसकी पुष्टि नहीं की।

 

विज्ञापन

बिजली की खपत ने बनाया नया रिकॉर्ड

राजधानी में बुधवार को बिजली खपत 2035 मेगावाट दर्ज हुई। यह सीजन में एक दिन में दर्ज हुई सर्वाधिक खपत है। मौजूदा सीजन में अप्रैल से अब तक सर्वाधिक खपत एक दिन पहले मंगलवार को 2025 मेगावाट दर्ज हुई थी। 24 घंटे बाद ही मांग 2035 मेगावाट पहुंचने से राजधानी में बिजली खपत का नया रिकॉर्ड बन गया है।

मुस्लिमनगर में पांच घंटे तक रहा संकट

  • जीपीआरए उपकेंद्र से जुड़े मुस्लिमनगर में मंगलवार शाम 5 बजे बंद हुई आपूर्ति रात दो बजे बहाल हो सकी। 
  • स्थानीय निवासी अली ने बताया कि जानकीपुरम गार्डन के पैरामाउंट कॉलोनी में केबल जलने से मंगलवार रात 10 बजे आपूर्ति बंद हुई।
  • सृष्टि उपकेंद्र से जुड़े मिश्रपुर में भूमिगत केबल में फॉल्ट आने से आसपास के इलाकों में देर रात तक बिजली की आपूर्ति ठप रही।
  • आदिलनगर, आशीष नगर में भी ओवर लोडिंग के कारण बिजली का आना-जाना लगा रहा। इसी उपकेंद्र के निर्मल होम फीडर पर पेड़ गिरने के कारण करीब तीन घंटे तक बिजली बंद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed