फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Removed from the post of Director of Cancer Institute, Prof. Shaleen Kumar, Director of SGPGI got the charge

यूपी : कैंसर संस्थान के निदेशक पद से हटाए गए प्रो. शालीन कुमार, एसजीपीजीआई के निदेशक को मिला चार्ज

Thu, 16 Sep 2021 08:48 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Thu, 16 Sep 2021 08:48 PM IST
सार

कल्याण सिंह कैंसर संस्थान में कोविड जांच संबंधी मशीनें व किट समेत अन्य सामान की खरीद हुई थी। यहां से निदेशक प्रो. शालीन कुमार पर करोना काल के दौरान उपकरणों की खरीद में हेराफेरी, खरीद संबंधी शासकीय नियमों की अनदेखी के आरोप लगे थे।

विज्ञापन
UP: Removed from the post of Director of Cancer Institute, Prof. Shaleen Kumar, Director of SGPGI got the charge
SGPGI

विस्तार

लखनऊ में चक गंजरिया स्थित कल्याण सिंह कैंसर संस्थान के निदेशक प्रोफेसर शालीन कुमार को पद मुक्त कर दिया गया है। उन पर कोविड काल के दौरान उपकरणों की खरीद में शासन की नीतियों की अनदेखी करने का आरोप है। संस्थान का चार्ज एसजीपीजीआई के निदेशक प्रो. आरके धीमान को सौंपा गया है।

विज्ञापन


कल्याण सिंह कैंसर संस्थान में कोविड जांच संबंधी मशीनें व किट समेत अन्य सामान की खरीद हुई थी। यहां से निदेशक प्रो. शालीन कुमार पर करोना काल के दौरान उपकरणों की खरीद में हेराफेरी, खरीद संबंधी शासकीय नियमों की अनदेखी के आरोप लगे थे। शासन के निर्देश पर 16 जून को महानिदेशक चिकित्सा शिक्षा ने तीन सदस्य कमेटी बनाई। कमेटी की जांच रिपोर्ट में भी नियमों की अनदेखी करने का मामला सही पाया गया। 30 जुलाई को कमेटी ने जांच आख्या प्रस्तुत की। कमेटी ने बताया कि कोविड-19 से जुड़े उपकरणों की खरीद के दौरान शासकीय नियमों की अनदेखी की गई है।
विज्ञापन


इस पर संस्थान के निदेशक शालीन कुमार को सप्ताहभर में जवाब देने के लिए कहा गया। उनके जवाब से भी शासन संतुष्ट नहीं हुआ और बृहस्पतिवार को चिकित्सा शिक्षा विभाग ने उन्हें निदेशक पद से मुक्त कर दिया गया है। चिकित्सा शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव आलोक कुमार ने बताया कि प्रो. शालीन कुमार अपने मूल पद एसजीपीजीआई के रेडियोथेरेपी विभाग में प्रोफेसर के तौर पर कार्य करेंगे। कैंसर संस्थान में नए निदेशक की तैनाती तक इसका कार्यभार एसजीपीजीआई के निदेशक प्रो. आरके धीमान को सौंपा गया है। उन्हें इसका कोई अतिरिक्त वित्तीय अथवा सेवा संबंधी लाभ देय नहीं होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed