फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Recruitment of AYUSH doctors stalled for two years; now set to be cancelled.

UP: दो साल से अटकी आयुष डॉक्टरों की भर्ती, अब निरस्त करने की तैयारी, 21 पदों के लिए आए थे 2200 आवेदन

Tue, 11 Aug 2026 08:49 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Tue, 11 Aug 2026 08:49 PM IST
सार

इंटरव्यू कराने के लिए फाइल एक से दूसरे विभाग भेजी जाती रही। बाद में फाइल एनएचएम को भेजी गई, लेकिन इंटरव्यू के संबंध में कोई स्पष्ट गाइडलाइन जारी नहीं हुई।

विज्ञापन
UP: Recruitment of AYUSH doctors stalled for two years; now set to be cancelled.
- फोटो : Freepik

विस्तार

सरकारी अस्पतालों में खुली आयुष यूनिट को डॉक्टरों का इंतजार ही रह गया। करीब दो साल पहले शुरू हुई आयुष डॉक्टरों की भर्ती प्रक्रिया को स्वास्थ्य विभाग पूरा नहीं करा सका। फाइल एक से दूसरे दफ्तर के चक्कर लगाती रही। आखिरकार एनएचएम के अफसरों ने भर्ती प्रक्रिया निरस्त किए जाने पर बीते दिनों जूम मीटिंग में चर्चा की। हालांकि अभी निरस्त होने का आदेश विभाग को नहीं मिला है।

विज्ञापन


एनएचएम ने दिसंबर 2024 में जिले में 21 आयुर्वेद डॉक्टरों की भर्ती का फैसला लिया था। इसके लिए करीब 2200 डॉक्टरों ने आवेदन किया था। यानी एक पद के लिए 105 अभ्यर्थियों ने दावेदारी की थी। बड़ी संख्या में आवेदन आने के बाद अफसरों ने हाई मेरिट वाले अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के लिए बुलाने का फैसला किया। इसके तहत अभ्यर्थियों को सीएमओ कार्यालय बुलाकर प्रमाणपत्रों की जांच की गई। स्क्रीनिंग के बाद 420 अभ्यर्थियों को इंटरव्यू में शामिल करने का निर्णय लिया गया। इसी दौरान आयुर्वेद डॉक्टरों के लिए छह माह का अनुभव प्रमाणपत्र अनिवार्य करने की बात सामने आई। जबकि यूनानी और होम्योपैथिक डॉक्टरों से अनुभव प्रमाणपत्र नहीं मांगा गया था। ऐसे में भर्ती प्रक्रिया फंस गई।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - यूपी का 'लुटेरा दूल्हा': 25 महिलाओं को फंसाया, विधायक की बेटी को भी ठगा था; अब महिला आयोग की दहलीज पर मामला
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - अयोध्या: ट्रस्ट ने शुरू की CEO चुनने की प्रक्रिया, आस्था के साथ धार्मिक नजरिए पर पूछे गए सवाल; पूर्व डीएम भी आवेदक


इंटरव्यू कराने के लिए फाइल एक से दूसरे विभाग भेजी जाती रही। बाद में फाइल एनएचएम को भेजी गई, लेकिन इंटरव्यू के संबंध में कोई स्पष्ट गाइडलाइन जारी नहीं हुई। बीते दिनों एनएचएम की जूम मीटिंग में आयुष डॉक्टरों की भर्ती निरस्त किए जाने पर चर्चा हुई। हालांकि अभी तक आदेश जारी नहीं हुआ हैै। सीएमओ डॉ. एनबी सिंह ने बताया कि एनएचएम से अभी कोई आदेश नहीं मिला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed