{"_id":"6a995daca470f15d7c04d964","slug":"up-recruitment-advertisement-issued-for-the-advocate-general-s-office-online-applications-open-until-septemb-2026-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: महाधिवक्ता कार्यालय में भर्ती का विज्ञापन जारी, 28 सितंबर तक होंगे ऑनाइन आवेदन; इन पदों पर निकली भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: महाधिवक्ता कार्यालय में भर्ती का विज्ञापन जारी, 28 सितंबर तक होंगे ऑनाइन आवेदन; इन पदों पर निकली भर्ती
Thu, 03 Sep 2026 05:17 PM IST
Akash Dwivedi
डिजिटल डेस्क, लखनऊ
डिजिटल डेस्क, लखनऊ
Published by: Akash Dwivedi
Updated Thu, 03 Sep 2026 05:17 PM IST
सार
महाधिवक्ता कार्यालय में कंप्यूटर ऑपरेटर और सहायक कंप्यूटर के कुल 12 पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी किया गया है। इच्छुक अभ्यर्थी सात सितंबर से 28 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आवेदन से पहले पात्रता, पदवार विवरण, शुल्क और चयन प्रक्रिया की जानकारी विज्ञापन में ध्यान से देखने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
बंपर भर्ती, सरकारी नौकरी
- फोटो : Amar Ujala Graphics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश में इलाहाबाद उच्च न्यायालय के महाधिवक्ता कार्यालय में कंप्यूटर ग्रेड ए व सहायक कंप्यूटर के 12 पदों पर भर्ती की जाएगी। अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से बृहस्पतिवार को इसके लिए विज्ञापन जारी किया गया। इसके तहत ऑनलाइन आवेदन सात से 29 सितंबर तक और शुल्क समायोजन व आवेदन में संशोधन पांच अक्तूबर तक होगा।
विज्ञापन
आयोग के अनुसार भर्ती के लिए पीईटी 2025 क्वालीफाई अभ्यर्थी ही आवेदक होंगे। इसके अनुसार ही लिखित परीक्षा के लिए अभ्यर्थी शार्ट लिस्ट किए जाएंगे। अभ्यर्थी अपने पीईटी नंबर से भी ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। अभ्यर्थियों को आवेदन की अंतिम तिथि तक सभी आवश्यक दस्तावेज प्राप्त करने होंगे। अभ्यर्थियों को अभिलेख परीक्षण के समय पदों की वरीयता देनी होगी।
विज्ञापन
आयोग के सचिव हरिकेश चौरसिया के अनुसार सभी अभ्यर्थियों को 25 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। जबकि लिखित परीक्षा के लिए शार्ट लिस्ट अभ्यर्थियों को अलग से शुल्क देना होगा। उन्होंने बताया कि आयोग की ओर से भर्ती के लिए विस्तृत दिशा-निर्देश व सूचना वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है। अभ्यर्थी इसे ठीक से पढ़कर ही आवेदन प्रक्रिया पूरी करें।
विज्ञापन