फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Rar within the party over Congress leaders meeting with Election Commission, Lallu said - delegation was not authorized

यूपी : चुनाव आयोग से मिले कांग्रेस के नेताओं पर पार्टी के भीतर रार, लल्लू बोले-अधिकृत नहीं था शिष्टमंडल

Thu, 30 Dec 2021 10:35 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Thu, 30 Dec 2021 10:35 AM IST
सार

वहीं, प्रतिनिधिमंडल में शामिल ओंकार नाथ सिंह ने इसके विरोध में सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है।

विज्ञापन
UP: Rar within the party over Congress leaders meeting with Election Commission, Lallu said - delegation was not authorized
अजय कुमार लल्लू - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

चुनाव आयोग से मंगलवार को मिले कांग्रेस नेताओं पर पार्टी केभीतर ही रार पैदा हो गई। प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा कि यह प्रतिनिधिमंडल आयोग से मुलाकात के लिए अधिकृत नहीं था। वहीं, प्रतिनिधिमंडल में शामिल ओंकार नाथ सिंह ने इसके विरोध में सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है। 

विज्ञापन


 लल्लू ने मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा को पत्र लिखकर कहा कि कांग्रेस का शिष्ट मंडल पार्टी की ओर से अधिकृत नहीं था। अब 30 दिसंबर को पार्टी की ओर से अधिकृत शिष्टमंडल उनसे मुलाकात करना चाहता है। इसमें उनके अलावा कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता आराधना मिश्र मोना, पूर्व सांसद प्रमोद तिवारी और पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी शामिल रहेंगे। 
विज्ञापन


वहीं प्रदेश मीडिया एवं कम्युनिकेशन विभाग के सदस्य ओंकार नाथ सिंह ने प्रियंका गांधी को भेजे इस्तीफे में लिखा कि पार्टी की ओर से ही उन्हें आयोग की बैठकों में भागीदारी करने के लिए मौखिक निर्देश मिला था। उनकी प्रदेश सरकार से कोई निजी दुश्मनी नहीं है और न ही अतिरिक्त मुख्य सचिव गृह से कोई नाराजगी है। उन्होंने इनसे संबंधित मांग पार्टी हित में ही रखी थीं। साथ ही आरोप लगाया कि उनकी वरिष्ठता को किनारे करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने उनकी छवि धूमिल की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed