फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Rain will fall in these districts amid severe cold and fog; Kanpur was the coldest with 5.5 degrees Celsiu

UP: भीषण ठंड-कोहरे के बीच इन जिलों में होगी बारिश, साढ़े चार डिग्री के साथ कानपुर रहा सबसे ठंडा; चेतावनी जारी

Wed, 31 Dec 2025 10:29 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Wed, 31 Dec 2025 10:29 PM IST
सार

Weather in UP: यूपी में भीषण ठंड का दौर चल रहा है। मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को प्रदेश के कई जिलों में बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने इसको लेकर पूर्वानुमान जारी किए हैं।  

विज्ञापन
UP: Rain will fall in these districts amid severe cold and fog; Kanpur was the coldest with 5.5 degrees Celsiu
यूपी में भीषण सर्दी जारी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

उत्तर प्रदेश में सक्रिय हुए विक्षोभ के असर से पहली जनवरी यानी बृहस्पतिवार को पश्चमी यूपी के सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर समेत 14 जिलों में छिटपुट बारिश की संभावना जताई गई है। माैसम विभाग का कहना है कि अगले तीन-चार दिनों के लिए यूपी में विक्षोभ के असर से तात्कालिक ताैर पर पारे का गिरना थमेगा। साथ ही अगले चार दिनों में दिन व रात के तापमान में 4 डिग्री की बढ़त आएगी।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार के लिए प्रदेश के 25 जिलों के लिए घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट है। साथ ही 35 जिलों में दिन के तापमान में भारी गिरावट यानी शीत दिवस की चेतावनी है। बुधवार को घने कोहरे की वजह से कानपुर, प्रयागराज, आगरा, गाजियाबाद और सहारनपुर में दृश्यता शून्य हो गई। वहीं 4.6 डिग्री न्यूनतम तापमान के साथ कानपुर शहर प्रदेश में सबसे ठंडा रहा।
विज्ञापन


आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि यूपी में पश्चिमी विक्षोभ के असर से बृहस्पतिवार से दिन व रात के तापमान में बढ़त के साथ ही कोहरे के घनत्व में कमी आएगी। इस बीच दिन में हल्की धूप और पारे में बढ़त से कड़ाके की ठंड से राहत की परिस्थितियां बनेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन जिलों में है घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट

प्रयागराज सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, भदोही, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रवस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर व आसपास के इलाकों में।

अति शीत दिवस वाले जिले

बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, जालोन, हमीरपुर व आसपास के इलाकों में।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed