{"_id":"66f3e6fd2d5c5cc91a02773c","slug":"up-rain-in-many-districts-in-uttar-pradesh-2024-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: यूपी में बदला मौसम, पूर्वी व पश्चिमी हिस्सों में दो दिन अच्छी बारिश, अगले कुछ दिन जारी रहेगा ये सिलसिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: यूपी में बदला मौसम, पूर्वी व पश्चिमी हिस्सों में दो दिन अच्छी बारिश, अगले कुछ दिन जारी रहेगा ये सिलसिला
Thu, 26 Sep 2024 12:16 AM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 26 Sep 2024 12:16 AM IST
सार
यूपी के कई जिलों में मंगलवार से हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिली। इससे तापमान में गिरावट दर्ज हुई और मौसम खुशनुमा रहा।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के पूर्वी हिस्सों गोरखपुर, महराजगंज, कुशीनगर समेत आजमगढ़ आदि में मंगलवार को हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिली। इस बीच पूर्वी हवा चलने से तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई और मौसम खुशनुमा रहा। बुधवार को प्रदेश में बारिश के क्षेत्रफल में विस्तार देखने को मिला।
विज्ञापन
कन्नौज, अमेठी, प्रतापगढ़, जौनपुर और प्रयागराज में हल्की बारिश हुई। वहीं, पश्चिमी यूपी के मथुरा, अलीगढ़ और बुलंदशहर आदि इलाकों में भी बूंदाबांदी हुई। मौसम वैज्ञानिक एम. दानिश के मुताबिक नए विकसित हुए वेदर सिस्टम के असर से बुधवार से प्रदेश के बाकी हिस्सों में भी हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग के मुताबिक बृहस्पतिवार से पूर्वी उत्तर प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज चमक के साथ बारिश की तीव्रता बढ़ेगी।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - महिला बैंक अधिकारी की दफ्तर में संदिग्ध हालात में मौत, बीमारी के कारण तीन दिन के अवकाश से लौटी थी
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - दवाइयों का ओवरडोज लेकर छात्र ने पोस्ट किया वीडियो, चार मिनट में पहुंची पुलिस ने बचाई जान
वहीं, 27 व 28 सितंबर को प्रदेश के विभिन्न इलाकों में गरज-चमक के साथ भारी बारिश के भी संकेत हैं। हालांकि पश्चिमी यूपी में बारिश की तीव्रता मध्यम रहेगी। राजधानी लखनऊ की बात करें तो यहां दोपहर में धूप छांव का मौसम रहा। हवाओं के असर से उमस भरी गर्मी में थोड़ी कमी आई।
मौसम विभाग की मानें तो लखनऊ में भी बुधवार से अगले कुछ दिन छिटपुट बूंदाबांदी का सिलसिला जारी रहेगा। राजधानी में शुक्रवार को अच्छी बारिश के संकेत हैं।