Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: Wife, in collusion with her husband's friend, committed the murder.

लखनऊ: पत्नी ने पति के दोस्त के साथ मिलकर की थी हत्या, नशे की लत और बेटी के साथ अश्लील हरकतों से थी परेशान

Sun, 22 Nov 2026 10:56 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Sun, 22 Nov 2026 10:56 PM IST
सार

गिरफ्तार महिला ने बताया कि पति छह साल की बेटी को अश्लील वीडियो दिखाकर गलत हरकतें करता था। वो डॉक्टर के पास जाने का बहाना कर पति को अपने साथ ले गई थी।

विज्ञापन
Lucknow: Wife, in collusion with her husband's friend, committed the murder.
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

लखनऊ के जानकीपुरम इलाके में 16 नवंबर की रात निजी चालक की हत्या उसकी पत्नी ने पति के दोस्त मनोज के साथ मिलकर की थी। पुलिस ने आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि मनोज की तलाश की जा रही है। पूछताछ में महिला ने बताया कि वह पति की शराब पीने की लत और बेटी के साथ अश्लील हरकतों से नाराज थी।

विज्ञापन


डीसीपी नॉर्थ अमित कुमार आनंद ने बताया कि इस मामले में मृतक की पत्नी, सास-ससुर और एक अज्ञात के खिलाफ हत्या की एफआईआर दर्ज हुई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या की पुष्टि हुई थी। सिर पर चोट के गंभीर निशान भी मिले थे। सर्विलांस और सीसीटीवी फुटेज की जांच में पत्नी की भूमिका संदिग्ध मिली। पूछताछ में उसने सीतापुर के त्रिलोकपुर निवासी मनोज के साथ हत्या की बात कबूल की। मनोज गुडंबा में रहकर निजी स्कूल की वैन चलाता है। जांच में सास-ससुर की भूमिका नहीं मिली।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - यूपी: वाराणसी और विंध्याचल मंडल में बरसे बादल, पछुआ हवाओं से तीन से पांच डिग्री तक गिरेगा रात का पारा
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - यूपी: मोदी के बाद अब शाह कसेंगे चुनावी रणनीति, मिशन-2027 को देंगे धार, अगले महीने से शुरू होगा शाह का दौरा


महिला की यह तीसरी और चालक की दूसरी शादी थी। महिला की पहले से एक बेटी और चालक के तीन बच्चे थे। शादी के बाद महिला पति और बच्चों के साथ मायके में रहने लगी। डेढ़ साल पहले दोनों को स्कूल में नौकरी मिली तो बच्चों को मायके में छोड़कर स्कूल के पास किराये पर रहने लगे। पति रोज शराब पीता और उसे भी जबरन शराब पिलाने के साथ अप्राकृतिक संबंध बनाने के लिए मजबूर करता था। करीब साल भर पहले महिला की दोस्ती मनोज से हुई। करीब 15 दिन पहले पति छह वर्षीय बेटी को अश्लील वीडियो दिखाकर गलत हरकत कर रहा था। यह देखकर उसने हत्या की साजिश रची।

इस तरह की गई हत्या: डीसीपी ने बताया कि 16 नवंबर की रात निजी चालक ने पत्नी पर शराब पीने का दबाव बनाया। देर रात साजिश के तहत उसने बीमारी का बहाना बनाया और मनोज को मदद के लिए बुलाया। इसके बाद तीनों बाइक से डॉक्टर के पास जाने के लिए निकले। लोटस पोर्टिको, ओरो सिटी के पास पहुंचते ही महिला ने उल्टी आने का बहाना बनाकर बाइक रुकवाई। इसके बाद पीछे से पति के सिर पर ईंट से वार कर उसे घायल कर दिया। फिर महिला और मनोज ने बाइक पर रखे कपड़े से उसका मुंह बंद कर दिया और पैर से गला दबाकर हत्या कर दी। वारदात के बाद दोनों भाग निकले।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed