फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Rain in Lucknow amidst humid heat, warning of rain and thunderstorm in these districts in two days

यूपी: उमस भरी गर्मी के बीच लखनऊ में हुई बारिश, इन जिलों में दो दिनों में बरसात और वज्रपात की चेतावनी

Mon, 07 Oct 2024 06:59 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Mon, 07 Oct 2024 06:59 AM IST
सार

यूपी में बीते तीन-चार दिनों से उमस भरी गर्मी चल रही है। रविवार को इसमें राहत की फुहारें पड़ीं। राजधानी लखनऊ सहित प्रदेश के कई जिलों में बारिश हुई। 

विज्ञापन
UP: Rain in Lucknow amidst humid heat, warning of rain and thunderstorm in these districts in two days
यूपी का मौसम - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

 राजधानी समेत यूपी के अधिकांश पूर्वी हिस्सों में रविवार से मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि रविवार से अगले दो दिन प्रदेश के विभिन्न पूर्वी इलाकों में कहीं छिटपुट तो कहीं हल्की से मध्यम बारिश के संकेत हैं। इसके असर से तापमान में गिरावट होगी और पिछले कुछ दिनों से हो रही उमस भरी गर्मी से राहत मिलेगी।

विज्ञापन


 वहीं राजधानी लखनऊ में मौसम विभाग ने सोमवार को बूंदाबांदी की उम्मीद जताई है।लखनऊ समेत पूर्वांचल में रविवार दोपहर से ही आसमान में बादलों का डेरा बना रहा और हवाओं के असर से पारे ने भी गोता लगाया और मौसम खुशनुमा रहा। 
विज्ञापन


आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि  बंगाल की खाड़ी  में  एक नए कम दबाव क्षेत्र के असर से रविवार से अगले दो दिन प्रदेश के विभिन्न पूर्वी इलाकों में कहीं छिटपुट तो कहीं हल्की से मध्यम बारिश के संकेत हैं। वहीं 25 से ज्यादा जिलों में गरज चमक के साथ वज्रपात की भी चेतावनी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन




रविवार को इन इलाकों में है गरज चमक के साथ वज्रपात की चेतावनी
प्रदेश के कौशांबी, प्रयागराज, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रविदास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती, कुशीननगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, सुलतानपुर, अयोध्या, अम्बेडकर नगर व आसपास के इलाकों में   वज्रपात की चेतावनी है।

राजधानी में अचानक बदला मौसम, तेज हवा के झोंकों संग हुई बारिश

UP: Rain in Lucknow amidst humid heat, warning of rain and thunderstorm in these districts in two days
लखनऊ में हुई जमकर बारिश। - फोटो : अमर उजाला।
राजधानी लखनऊ में रविवार को मौसम ने अचानक करवट लिया। दोपहर बाद से ही आसमान में बादल छाये रहे और इसके बाद अचानक तेज हवा के साथ बूंदाबांदी शुरू हो गई।  मौसम विभाग का पूर्वानुमान था कि राजधानी लखनऊ में रविवार से सोमवार के बीच कहीं कहीं छिटपुट बूंदाबांदी हो सकती है।रविवार दोपहर बाद लखनऊ के महानगर, अलीगंज, गोमतीनगर, कृष्णानगर जैसे  कुछ इलाकों में तेज हवा के साथ अच्छी बारिश देखने को मिली। 

वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक  अतुल कुमार सिंह ने बताया कि पिछले दिनों बंगाल की खाड़ी में बने कम।दबाव क्षेत्र  से साइक्लोनिक सर्कुलेशन  का असर लखनऊ में देखने को मिला है जिसकी वजह से रविवार दोपहर बाद ये बारिश हुई है। सोमवार को भी लखनऊ में बूंदाबांदी के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed