फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Production of e-buses will start in the state from April

यूपी:अप्रैल से शुरू हो जाएगा प्रदेश में ई-बसों का उत्पादन, स्कूटर इंडिया की जमीन पर अशोक लीलैंड करेगा निर्माण

Sat, 06 Jan 2024 07:46 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sat, 06 Jan 2024 07:46 AM IST
सार

लखनऊ में टाटा मोटर्स की यूनिट पहले से ही है। वहीं, कानपुर में ऑटोमोबाइल सेक्टर की करीब 1500 इकाइयां पहले से ही मौजूद हैं। 

विज्ञापन
UP: Production of e-buses will start in the state from April
e bus, demo pic - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

वाणिज्यिक वाहन बनाने वाली दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी कंपनी अशोक लीलैंड का लखनऊ स्थित प्लांट अप्रैल से शुरू हो जाएगा। इस संबंध में सभी औपचारिकताएं पूरी हो गई हैं। जमीन आवंटन की प्रक्रिया दो हफ्ते में पूरी हो जाएगी। इसी के साथ स्कूटर्स इंडिया की जमीन से यूपी से पहले ई-बस का उत्पादन शुरू हो जाएगा।

विज्ञापन


अशोक लीलैंड ने पहली बार यूपी में कदम रखा है। रिकॉर्ड समय में एमओयू के बाद कंपनी को लखनऊ और प्रयागराज में भूखंड दिखाए गए थे। पहले कंपनी ने प्रयागराज में रुचि दिखाई क्योंकि वहां जमीन की उपलब्धता के साथ-साथ अन्य फायदे भी दिख रहे थे। लेकिन वाहन बनाने के लिए सहयोगी इकाइयों की संख्या नगण्य होने की वजह से लखनऊ ने बाजी मार ली। 
विज्ञापन


लखनऊ में टाटा मोटर्स की यूनिट पहले से ही है। वहीं, कानपुर में ऑटोमोबाइल सेक्टर की करीब 1500 इकाइयां पहले से ही मौजूद हैं। इसलिए स्कूटर इंडिया की जमीन पर मुहर लगी, जहां से ई-बसों का निर्माण अप्रैल से शुरू हो जाएगा। इस निर्माण संयंत्र की क्षमता सालाना 2500 बसों की होगी। पहले चरण में कंपनी 1500 करोड़ रुपये का निवेश करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed