फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Private polytechnics with poor performance for three years will be closed

UP: तीन साल तक खराब प्रदर्शन वाले निजी पॉलिटेक्निक होंगे बंद, जुलाई में जारी होगी रैंकिंग

Thu, 26 Jun 2025 07:03 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 26 Jun 2025 07:03 AM IST
सार

यूपी में तीन साल तक खराब प्रदर्शन वाले निजी पॉलिटेक्निक को बंद किया जाएगा। इसके लिए जुलाई में रैंकिंग जारी की जाएगी।

विज्ञापन
UP: Private polytechnics with poor performance for three years will be closed
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

प्राविधिक शिक्षा विभाग प्रदेश में राजकीय के बाद सभी निजी पॉलिटेक्निक संस्थानों की भी रैंकिंग जारी करेगा। इसमें संस्थानों को उनकी पठन-पाठन से जुड़ी गुणवत्ता के आधार पर ए से डी तक की ग्रेड दी जाएगी। वहीं लगातार तीन साल तक खराब प्रदर्शन व सी-डी ग्रेडिंग लाने वाले निजी पॉलिटेक्निक संस्थानों को नए प्रवेश नहीं लेने दिया जाएगा। इन्हें बंद कर दिया जाएगा।

विज्ञापन


प्रदेश के तकनीकी शिक्षण संस्थानों में शैक्षिक गुणवत्ता सुधारने के लिए प्राविधिक शिक्षा विभाग की ओर से विभिन्न स्तर पर कवायद की जा रही है। इसी क्रम में पिछले दिनों राजकीय पॉलिटेक्निक संस्थानों की रैंकिंग जारी की गई है। प्रदेश में नेशनल इंस्टीट्यूशनल रैंकिंग फ्रेमवर्क (एनआईआरएफ) की तर्ज पर स्टेट इंस्टीट्यूशनल रैंकिंग फ्रेमवर्क (एसआईआरएफ) बनाया गया है। इसी क्रम में अब निजी पॉलीटेक्निक संस्थानों की भी रैंकिंग जारी की जाएगी। वर्तमान में इनकी संख्या 220 हैं।
विज्ञापन


प्राविधिक शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव नरेंद्र भूषण ने बताया कि अप्रैल से जून के बीच किए गए मूल्यांकन के आधार पर जुलाई में निजी पॉलिटेक्निक संस्थानों की पहली रैंकिंग जारी की जाएगी। इसमें मुख्य रूप से इन संस्थानों में पठन-पाठन की व्यवस्था, कक्षाएं, लैब, प्लेसमेंट, बिल्डिंग आदि संसाधन, हॉस्टल सुविधा, उद्योग संस्थानों से उनके समझौते आदि को आधार बनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि इसमें सी और डी ग्रेड लाने वाले निजी पॉलीटेक्निक संस्थानों की हैंड होल्डिंग कर उनके यहां आवश्यक सुधार की कवायद भी की जाएगी। किंतु इसके बाद भी उनमें सुधार नहीं होता है तो फिर वहां पर नए प्रवेश लेने की अनुमति नहीं दी जाएगी। यहां पहले से प्रवेश लेने वाले छात्र तो अपना कोर्स पूरा करेंगे। किंतु आगे यह संस्थान बंद कर दिए जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

पॉलिटेक्निक प्रवेश काउंसिलिंग पांच चरणों मे, कार्यक्रम जारी

राजकीय, निजी, एडेड व पीपीपी पॉलिटेक्निक में प्रवेश के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद (जीकप) ने ऑनलाइन प्रवेश काउंसिलिंग का कार्यक्रम जारी कर दिया है। काउंसिलिंग पांच चरणों में होगी। पहले तीन चरण सिर्फ प्रदेश के ही पात्र अभ्यर्थियों के लिए होंगे। वहीं कक्षाएं भी एक अगस्त से शुरू करने की तैयारी है।

जीकप के अनुसार पहले चरण में 27 जून से 2 जुलाई तक च्वाइस भरा जाएगा। तीन जुलाई को सीट आवंटन किया जाएगा। अभ्यर्थी 4 से 6 जुलाई तक ऑनलाइन फ्रीज या फ्लोट (अगले चरण में जाने का) विकल्प चुन सकेंगे। इसके लिए उन्हें निर्धारित शुल्क जमा करना होगा। इनका दस्तावेज सत्यापन 4 से 7 जुलाई तक जिलावार सहायता केंद्रों पर किया जाएगा। सीट वापसी (विड्रा) आठ जुलाई को होगी।

दूसरे चरण में 9 से 11 जुलाई तक विकल्प भरे जाएं। 12 जुलाई को सीट आवंटन होगा। 13 से 15 जुलाई तक सुरक्षा व काउंसिलिंग शुल्क ऑनलाइन जमा होगा। दस्तावेज सत्यापन 14 से 16 जुलाई तक और सीट वापसी 17 जुलाई को होगी। तीसरे चरण में 18 से 20 जुलाई तक विकल्प भरा जाएगा। 21 जुलाई को सीट आवंटन होगा। 22 से 24 जुलाई तक शुल्क जमा किया जाएगा।

इस चरण में सभी अभ्यर्थी की सीट स्वतः फ्रीज होगी। दस्तावेज सत्यापन 22 से 25 जुलाई तक किया जाएगा। सीट वापसी की अंतिम तिथि 26 जुलाई है। संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद के सचिव संजीव कुमार सिंह ने बताया कि अभ्यर्थी ज्यादा से ज्यादा कॉलेजों का विकल्प दें। अभ्यर्थियों को काउंसिलिंग पोर्टल https://jeecup.admissions.nic.in पर लॉगिन कर प्रक्रिया पूरी करनी होगी।

उन्होंने कहा कि प्रवेश प्रक्रिया में फ्लोट-फ्रीज विकल्प चुनना अनिवार्य होगा। फ्रीज विकल्प चुनने पर अभ्यर्थी को सहायता केंद्र पर दस्तावेज सत्यापन कराना होगा। शुल्क जमा न करने व दस्तावेज सत्यापन न कराने पर अभ्यर्थी अगले चरणों में अयोग्य हो जाएगा। अभ्यर्थी काउंसिलिंग पोर्टल पर ऑनलाइन सीट वापसी (विड्रा) भी कर सकते हैं। इसमें सीट लेने के लिए जमा की गई फीस अभ्यर्थी के निर्धारित बैंक खाते में ही वापस की जाएगी। उन्होंने सुझाव दिया कि अभ्यर्थी प्रवेश प्रक्रिया में अपने चालू मोबाइल नंबर का ही प्रयोग करें। सभी आवश्यक संवाद इसी मोबाइल नंबर के माध्यम से किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed