फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Prime accused in PNB currency chest fake note scandal arrested in Saharanpur.

यूपी: सहारनपुर में पीएनबी के करेंसी चेस्ट में नकली नोट कांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, मामले का खुलासा जल्द

Tue, 08 Sep 2026 09:29 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Tue, 08 Sep 2026 09:29 PM IST
सार

29 अगस्त को सहारनपुर के सदर बाजार थाने को पंजाब नेशनल बैंक के करेंसी चेस्ट से 17.29 करोड़ रुपये मूल्य के नकली भारतीय नोट बरामद होने की सूचना मिली थी। जांच के दौरान बैंक के 3 कर्मचारियों की संलिप्तता भी सामने आई, जिन्हें बैंक ने निलंबित कर दिया था।

विज्ञापन
UP: Prime accused in PNB currency chest fake note scandal arrested in Saharanpur.

विस्तार

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने पंजाब नेशनल बैंक के सहारनपुर स्थित करेंसी चेस्ट में नकली नोटों की साजिश के मामले में फरार आरोपी अमित कुमार को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया है। अमित कुमार बैंक का कर्मचारी है और एफआईआर में उसे मुख्य आरोपी बनाया गया है। एनआईए के लखनऊ थाने में इसकी एफआईआर भी दर्ज की जा चुकी है।

विज्ञापन


बता दें कि बीती 29 अगस्त को सहारनपुर के सदर बाजार थाने को पंजाब नेशनल बैंक के करेंसी चेस्ट से 17.29 करोड़ रुपये मूल्य के नकली भारतीय नोट बरामद होने की सूचना मिली थी। जांच के दौरान बैंक के 3 कर्मचारियों की संलिप्तता भी सामने आई, जिन्हें बैंक ने निलंबित कर दिया था।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - लखनऊ: पहली बार में लैंड नहीं कर सका राहुल गांधी का विमान, हवा में चक्कर लगाता रहा, दूसरे प्रयास में हुई लैंडिंग
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - यूपी: आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को 12 हजार और सहायिकाओं को छह हजार मिलेगा मानदेय, सीएम योगी ने किया एलान


पुलिस ने इस मामले की एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की थी हालांकि बाद में इसकी जांच एनआईए के सुपुर्द की गई थी। एनआईए ने 3 सितंबर को अपने थाने में दोबारा एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की थी जिसके बाद अमित कुमार को गिरफ्तार किया गयाहहै। वहीं अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। एनआईए जल्द इस पूरी साजिश का खुलासा करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed