{"_id":"5d3b78cc8ebc3e6cd3276811","slug":"up-preparing-to-recruit-6-000-vacancies-of-revenue-accountant","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: राजस्व लेखपाल के रिक्त 6,000 पदों पर भर्ती की तैयारी, इस बार नहीं होगा इंटरव्यू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: राजस्व लेखपाल के रिक्त 6,000 पदों पर भर्ती की तैयारी, इस बार नहीं होगा इंटरव्यू
Sat, 27 Jul 2019 06:17 PM IST
देव कश्यप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: देव कश्यप
Updated Sat, 27 Jul 2019 06:17 PM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
- फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)
राजस्व लेखपालों के रिक्त करीब 6,000 पदों पर भर्ती की तैयारी है। राजस्व परिषद के चेयरमैन प्रवीर कुमार के अनुसार भर्ती संबंधी प्रस्ताव अधीनस्थ सेवा चयन आयोग को भेजने की कार्यवाही नए सिरे से शुरू की है। योगी सरकार ने समूह ‘ग’ के पदों पर भर्ती में इंटरव्यू की व्यवस्था समाप्त कर दी है। पहली बार भर्ती बिना इंटरव्यू के होगी।
विज्ञापन
इसके पहले लेखपालों का चयन लिखित परीक्षा व इंटरव्यू के जरिए होता रहा है। योगी सरकार ने समूह ‘ग’ के रिक्त पदों पर भर्ती में इंटरव्यू की व्यवस्था समाप्त कर दी है। इंटरव्यू की व्यवस्था समाप्त होने के बाद लेखपालों की यह पहली भर्ती होगी। 6000 नई नियुक्तियां होने से भूमि संबंधी विवाद के निस्तारण में तेजी आने की संभावना है।
विज्ञापन
पिछले दिनों लेखपाल संघ ने रिक्त पदों पर भर्ती का मामला राजस्व परिषद चेयरमैन के सामने उठाया था। लेखपाल संघ के महामंत्री ब्रजेश श्रीवास्तव के अनुसार पद रिक्त होने से भूमि विवाद में पैमाइश जैसे सर्वाधिक महत्वपूर्ण कार्य में समय लग रहा है। इससे इन मामलों को हल करने में देरी हो रही है।
विज्ञापन
Trending Videos
ये कहते हैं राजस्व परिषद के चेयरमैन
राजस्व परिषद के चेयरमैन प्रवीर कुमार का कहना है कि राजस्व लेखपाल के करीब 6000 पद रिक्त हैं। इनकी भर्ती का प्रस्ताव तैयार कर जल्द से जल्द अधीनस्थ सेवा चयन आयोग को भेजने का निर्देश दिया गया है।