{"_id":"610aa1cb10b3a6166652f69d","slug":"up-preparations-to-start-free-dialysis-in-27-districts-of-the-state-unit-is-currently-running-in-48-districts","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी : प्रदेश के 27 जिलों में मुफ्त डायलिसिस शुरू करने की तैयारी, अभी 48 जिलों में चल रही है यूनिट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी : प्रदेश के 27 जिलों में मुफ्त डायलिसिस शुरू करने की तैयारी, अभी 48 जिलों में चल रही है यूनिट
Wed, 04 Aug 2021 07:48 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Wed, 04 Aug 2021 07:48 PM IST
सार
प्रदेश में अभी 48 जिलों में डायलिसिस यूनिट का संचालन हो रहा है। इसके अलावा कानपुर नगर, प्रयागराज, वाराणसी और लखनऊ में दो- दो यूनिट हैं। ये यूनिटें जिला अस्पताल में स्थापित की गई हैं।
विज्ञापन
डायलिसिस यूनिट
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश के 27 जिलों में डायलिसिस यूनिट लगाने की तैयारी है। यहां मरीजों को मुफ्त में डायलिसिस की सुविधा मिलेगा। इससे मरीजों को महानगरों में नहीं जाना पड़ेगा। प्रयास है कि अगस्त माह में यह यूनिट स्थापित हो जाए। यह यूनिट पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) मॉडल पर स्थापित की जा रही है।
विज्ञापन
प्रदेश में अभी 48 जिलों में डायलिसिस यूनिट का संचालन हो रहा है। इसके अलावा कानपुर नगर, प्रयागराज, वाराणसी और लखनऊ में दो- दो यूनिट हैं। ये यूनिटें जिला अस्पताल में स्थापित की गई हैं। यहां मरीजों को मुफ्त में डायलिसिस की सेवा दी जा रही है। अब 27 अन्य जिलों भी इस सुविधा का विस्तार किया जा रहा है। इसके लिए सेवा प्रदाता का चयन कर लिया गया है। अब यूनिट स्थापना का कार्य चल रहा है। हर यूनिट में छह से 10 बेड की व्यवस्था रहेगी। स्वास्थ्य विभाग का प्रयास है कि अगस्त माह में व्यवस्था दुरुस्त कर लिया जाए। इन यूनिटों के लगने से प्रतिदिन करीब छह सौ मरीजों को राहत मिलेगी। अभी इन जिलों के मरीजों को महानगरों और पड़ोसी जिलों के जिला अस्पाल में जाना पड़ता है।
विज्ञापन
किन जिलों में लग रही हैं यूनिट
ललितपुर, चित्रकूट, महोबा, महराजगंज, बाराबंकी, कानपुर देहात, फर्रुखाबाद, कन्नौज, औरैया, हरदोई, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, मैनपुरी, कासगंज, हाथरस, फतेहपुर, मऊ, बदायूं, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संत कबीर नगर, बहराइच, संत रविदास नगर, संभल, शामली, गाजीपुर, चंदौली जिले में यूनिट की स्थापना की जा रही है।
विज्ञापन
किन जिलों में चल रही हैं यूनिट
आगरा, फिरोजाबाद, मथुरा, अलीगढ़, एटा, प्रयागराज, कौशांबी, प्रतापगढ़, आजमगढ़, बलिया, बरेली, बस्ती, सिद्धार्थनगर, बांदा, हमीरपुर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, अयोध्या, अंबेडकर नगर, सुल्तानपुर, अमेठी, गोरखपुर, देवरिया, कुशीनगर, झांसी, जालौन, कानपुर, इटावा, लखनऊ, रायबरेली, उन्नाव, मेरठ, बुलंदशहर, गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, बागपत, हापुड़, मिर्जापुर, सोनभद्र, मुरादाबाद, अमरोहा, बिजनौर, रामपुर, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, वाराणसी, जौनपुर में यह सुविधा दी जा रही है।
सरकारी से ज्यादा हैं निजी क्षेत्र की यूनिटें
प्रदेश में डायलिसिस की यूनिटें सरकारी से कहीं ज्यादा प्राइवेट हैं। इन यूनिटों में एक बार डायलिसिस कराने का खर्च करीब पांच से सात हजार रुपया पड़ता है। सरकारी अस्पातलों में 52 यूनिटें हैं। इसके अलावा चिकित्सा संस्थानों एवं मेडिकल कॉलेजों में भी यह सुविधा है। निजी क्षेत्र में सर्वाधिक 24 सेंटर आगरा में हैं। इसके अलावा लखनऊ में 20, कानपुर नगर में 15, प्रयागराज में 11, मेरठ में 12, गाजियाबाद में 11 सेंटर हैं।
क्या कहते हैं जिम्मेदार
प्रदेश के गरीब मरीजों को राहत देने के लिए हर जिले में डायलिसिस यूनिट स्थापित की जा रही हैं। अभी 52 यूनिट चल रही हैं। यहां जिला अस्पताल के मरीज की संस्तुति पर मरीजों की मुफ्त में डायलिसिस की जा रही है। अन्य जिलों में यूनिट स्थापित की जा रही है। इससे संबंधित जिले के मरीजों को राहत मिलेगी। यह कार्य जल्द से जल्द पूरा कर लिया जाएगा।
डा. विजय कुमार सिंह, संयुक्त निदेशक (चिकित्सा उपचार),स्वास्थ्य महानिदेशालय