फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Pradhans from across the state gathered in the capital, said- if Panchayat elections are not being held th

यूपी: राजधानी में जुटे प्रदेश भर के प्रधान, कहा- पंचायत चुनाव न हो रहे हों तो सरकार बढ़ाए हमारा कार्यकाल

Wed, 22 Apr 2026 08:57 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Wed, 22 Apr 2026 08:57 PM IST
सार

UP Panchayat Elections: यूपी में पंचायत चुनाव टलने की खबरों के बीच  ग्राम प्रधान संगठन से जुड़े प्रधानों ने राजधानी लखनऊ में बैठक की। 

विज्ञापन
UP: Pradhans from across the state gathered in the capital, said- if Panchayat elections are not being held th
ग्राम प्रधानों ने की कार्यकाल बढ़ाए जाने की मांग। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

 ग्राम प्रधान संगठन के प्रदेश अध्यक्ष कौशल किशोर पांडेय ने कहा कि यदि पंचायत चुनाव समय पर संभव न हों तो सरकार वर्तमान प्रधानों का कार्यकाल बढ़ाए। बैठक में मनरेगा भुगतान, जल-जीन मिशन की खामियां, गिरते जल स्तर और पर्यावरण संरक्षण जैसे मुद्दों पर भी गंभीर चर्चा हुई।

विज्ञापन


बुधवार को डिप्लोमा इंजीनियरिंग संघ भवन सभागार में पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन उत्तर प्रदेश की हुई बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि यदि सरकार निर्धारित समय पर ग्राम पंचायत चुनाव कराती है तो संगठन उसका स्वागत करेगा, लेकिन किसी कारणवश चुनाव टलते हैं तो वर्तमान ग्राम प्रधानों का कार्यकाल बढ़ाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि वह लगातार मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव को लिखित व अन्य माध्यमों से अवगत कराते रहे हैं।
विज्ञापन


बैठक में ग्राम प्रधानों और उनके परिजनों की सुरक्षा का मुद्दा भी उठाया गया। उन्होंने मिर्जापुर की घटना पर दुख जताते हुए कहा कि बिना निष्पक्ष जांच के किसी भी प्रधान पर मुकदमा दर्ज न किया जाए तथा फर्जी मामलों को वापस लिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


वक्ताओं ने जल-जीवन मिशन के तहत क्षतिग्रस्त सड़कों, बहते पानी और दूषित पेयजल पर चिंता जताई। गिरते जल स्तर और बढ़ते तापमान को लेकर भी चर्चा हुई। सुझाव दिया गया कि हर ग्राम पंचायत को अतिरिक्त धन देकर नए तालाबों का निर्माण कराया जाए और पुराने तालाबों को अतिक्रमण मुक्त कर पुनर्जीवित किया जाए। वॉटर रिचार्ज सिस्टम, हैंडपंप रिबोर और नए हैंडपंप लगाने पर भी जोर दिया गया। बैठक की अध्यक्षता लखनऊ मंडल अध्यक्ष संपूर्णानंद ने और संचालन हरस्वरूप व्यास और प्रदेश महासचिव दिनेश चंद्र मिश्रा ने संयुक्त रूप से किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed