फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Prabhnoor started a business with the help of 'Chief Minister Youth Scheme'

UP:‘सीएम युवा योजना’ के सहारे प्रभनूर ने खड़ा किया कारोबार, दूसरों को दिया रोजगार, महिलाओं के लिए बनीं प्रेरणा

Sun, 08 Mar 2026 05:08 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Sun, 08 Mar 2026 05:08 PM IST
सार

कानपुर की प्रभनूर कौर की सफलता की कहानी महिलाओं के लिए प्रेरणास्रोत बन गई है। प्रभनूर के बेकरी व्यवसाय से कई महिलाओं की जीविका चल रही है।

विज्ञापन
UP: Prabhnoor started a business with the help of 'Chief Minister Youth Scheme'
प्रभनूर ने खड़ा किया बेकरी का व्यवसाय। - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश में ‘मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान’ महिलाओं को केवल स्वरोजगार ही नहीं, बल्कि उन्हें आत्मनिर्भर और आर्थिक रूप से स्वतंत्र बनाने का एक सशक्त माध्यम बन गया है। प्रदेश में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में 'मुख्यमंत्री युवा’ योजना महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। इस योजना के तहत, कानपुर की प्रभनूर कौर ने अपने सपने को सच करते हुए न सिर्फ बेकरी व्यवसाय को बढ़ाया बल्कि अन्य महिलाओं को भी रोजगार देने का काम किया।

विज्ञापन


अन्य जनपदों से भी मिल रहे ऑर्डर
प्रभनूर कौर ने बताया कि पहले मैं अपने रिश्तेदारों और फ्रेंड्स के लिए केक बनाती थी। जिसके बाद बेकरी वर्कशॉप अटेंड करने दिल्ली और बेंगलुरु गई। वहां जाकर मुझे महसूस हुआ कि इस काम को मैं बड़े स्तर पर ले जा सकती हूं। एक दिन मोबाइल चलाते हुए मुझे ‘मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान’ के बारे में पता चला। इसके बाद जिला उद्योग केंद्र कानपुर जाकर इस योजना की पूरी जानकारी ली। योगी सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना के तहत ₹4.25 लाख का ब्याजमुक्त ऋण प्राप्त कर अपने बेकरी व्यवसाय को बढ़ाया। इस आर्थिक सहायता से उन्होंने आधुनिक मशीनें और ओवन खरीदे। उन्होंने बताया कि 13 अप्रैल 2025 बैसाखी के दिन ‘स्वीट स्कल्प बाय कौर्स’ (Sweet Sculpt By Kaurs) बेकरी को एक नई पहचान मिली, आज इनके आर्डर गोंडा और लखनऊ से भी आ रहे हैं। कस्टमाइज्ड केक बनाकर आत्मनिर्भर बन रहीं प्रभनूर कौर अब दूसरों को रोजगार दे रहीं हैं। उनका बेकरी स्टूडियो महिला सशक्तीकरण का उदाहरण पेश कर रहा है। प्रभनूर की कहानी इस बात का प्रमाण है कि सही दिशा और समर्थन से महिलाएं अपने सपनों को पूरा कर सकतीं हैं।
विज्ञापन


महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए प्रतिबद्ध है योगी सरकार 
इस योजना के अंतर्गत 21 से 40 वर्ष के युवाओं को 5 लाख रुपये तक का ब्याजमुक्त और बैंक गारंटी के बिना ऋण उपलब्ध कराया जाता है। प्रदेश की महिलाएं इस योजना का लाभ लेकर अपना व्यवसाय शुरू कर सकतीं हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए प्रतिबद्ध है। इस योजना के माध्यम से वे महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए काम कर रहीं हैं। योजना का लाभ लेने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार के आधिकारिक MSME पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा अपने जिले के जिला उद्योग केंद्र से संपर्क कर सकते हैं। आधिकारिक CM-YUVA पोर्टल पर भी जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रभनूर कौर से प्रेरणा ले रहीं अन्य महिलाएं 
प्रभनूर कौर की सफलता की कहानी अन्य महिलाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उनकी कहानी दिखाती है कि कैसे महिलाएं अपने व्यवसाय को बढ़ावा दे सकती हैं और आत्मनिर्भर बन सकती हैं। प्रभनूर का बेकरी स्टूडियो न केवल उन्हें आत्मनिर्भर बना रहा है, बल्कि अन्य महिलाओं को भी रोजगार प्रदान कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed