{"_id":"6230b716d80e6f1c4026b02e","slug":"up-power-corporation-management-gave-instructions-for-uninterrupted-power-supply-to-all-areas-on-holi-as-per-schedule-also-asked-to-make-preparations-for-summer","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी : पॉवर कार्पोरेशन प्रबंधन ने होली पर सभी क्षेत्रों को शिड्यूल के अनुसार निर्बाध बिजली आपूर्ति के दिए निर्देश, गर्मियों की तैयारियां करने को भी कहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी : पॉवर कार्पोरेशन प्रबंधन ने होली पर सभी क्षेत्रों को शिड्यूल के अनुसार निर्बाध बिजली आपूर्ति के दिए निर्देश, गर्मियों की तैयारियां करने को भी कहा
Tue, 15 Mar 2022 10:15 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Tue, 15 Mar 2022 10:15 PM IST
सार
होली पर प्रदेश में सभी क्षेत्रों को निर्धारित शिड्यूल के अनुसार निर्बाध बिजली आपूर्ति की जाएगी। पॉवर कार्पोरेशन प्रबंधन ने सभी बिजली कंपनियों को इसके लिए सभी जरूरी कदम उठाने और अधिकारियों को पूरी सजगता बरतने को कहा है।
विज्ञापन
Electricity
- फोटो : पेक्सेल्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
होली पर प्रदेश में सभी क्षेत्रों को निर्धारित शिड्यूल के अनुसार निर्बाध बिजली आपूर्ति की जाएगी। पॉवर कार्पोरेशन प्रबंधन ने सभी बिजली कंपनियों को इसके लिए सभी जरूरी कदम उठाने और अधिकारियों को पूरी सजगता बरतने को कहा है। इसके साथ ही बिजली कंपनियों को गर्मियों में आपूर्ति व्यवस्था पटरी पर रखने के लिए अभी से तैयारियां करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
पॉवर कार्पोरेशन के अध्यक्ष एम. देवराज ने बिजली कंपनियों को निर्देश दिए हैं कि होली पर प्रदेश में सभी क्षेत्रों को तय शिड्यूल के अनुसार बिजली आपूर्ति के लिए मुकम्मल इंतजाम किए जाएं। उन्होंने कहा कि आगामी गर्मियों में बिजली आपूर्ति बेहतर रहे और प्रदेश के सभी क्षेत्रों को निर्धारित शिड्यूल के अनुरूप आपूर्ति हो इसके लिये प्रबंध निदेशक अपने स्तर से अभी से प्रभावी मॉनिटरिंग करें। वितरण में लगे सभी अधिकारी लगातार सजगता बरतें। गर्मियों में प्रदेशवासियों को बिजली संबंधी कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए। आपूर्ति में अगर कहीं कोई स्थानीय स्तर पर समस्या आती है तो उसको तत्काल कम से कम समय में ठीक करा लिया जाए। इसकी व्यवस्था के लिए पहले से ही आवश्यक गैंग एवं सामग्री उपलब्ध रहनी चाहिए।
विज्ञापन
देवराज ने राजस्व वसूली बढ़ाने पर जोर देते हुए कहा कि जितने की बिजली दी जा रही है उतना राजस्व भी वसूला जाए। उन्होंने नियमानुसार बड़े बकायेदारों के कनेक्शन काटने के भी निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि कनेक्शन काटने में यह ध्यान रखा जाए कि जिनका एक या दो महीने का बिल ही बकाया है उनके कनेक्शन काटने से पहले उपभोक्ताओं को फोन कर बिल जमा करने के लिए प्रेरित किया जाए।
विज्ञापन
देवराज ने कहा कि पॉवर कॉर्पोरेशन में सरकार की भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति सख्ती से लागू रहेगी। अगर कहीं किसी के भी भ्रश्टाचार में लिप्तता की शिकायत मिली तो उसकी जांच कराकर नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी। कार्पोरेशन और उपभोक्ता हितों के विरुद्ध काम करने के दोषी कार्मिकों को बख्षा नहीं जाएगा। कार्मिकों की न्यायोचित मांगों के लिए प्रबंधन हमेशा तत्पर है।