फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Pooja Pal, expelled from SP, approached DGP, complained about indecent comments being made on social media

यूपी: डीजीपी के पास पहुंचीं सपा से निष्कासित पूजा पाल, सोशल मीडिया पर हो रही अभद्र टिप्पणी पर की शिकायत

Wed, 27 Aug 2025 09:33 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Wed, 27 Aug 2025 09:33 PM IST
सार

Pooja Pal met DGP: सपा से निष्कासित विधायक पूजा पाल ने बुधवार को यूपी डीजीपी से मुलाकात की। उन्होंने उनके खिलाफ सोशल मीडिया पर हो रहीं अभद्र टिप्पणी पर शिकायत की।

विज्ञापन
UP: Pooja Pal, expelled from SP, approached DGP, complained about indecent comments being made on social media
पूजा पाल को सपा से निष्कासित कर दिया गया था। - फोटो : amar ujala

विस्तार

समाजवादी पार्टी से निष्कासित विधायक पूजा पाल ने बुधवार को डीजीपी राजीव कृष्ण से मुलाकात कर सोशल मीडिया पर उनके बारे में की जा रहीं अभद्र टिप्पणियों को लेकर शिकायत की है। डीजीपी ने प्रयागराज पुलिस से ऐसी टिप्पणियां करने वालों को चिन्हित कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने का आदेश दिया है।

विज्ञापन


बता दें कि पूजा पाल ने डीजीपी से मिलकर उन्हें पत्र सौंपा, जिसमें उन्होंने सपा से निष्कासित होने के बाद सोशल मीडिया पर लगातार निशाना बनाए जाने का जिक्र किया है। उन्होंने डीजीपी से कहा कि उनके खिलाफ गलत और भ्रामक बयान देने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। पार्टी से हटाए जाने के बाद कुछ लोग सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के सामने अपना नंबर बढ़ाने के लिए सोशल मीडिया पर उनके निजी जीवन के बारे में अनाप-शनाप लिख रहे हैं। उन्होंने अपने पत्र में ऐसी टिप्पणियां करने वाले कुछ लोगों के नाम भी बताए हैं।
विज्ञापन


भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार व अपराध चरम पर: अखिलेश
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार के वोट चोरी की चर्चा आम जनता में है। भ्रष्टाचार, लूट बेइमानी चरम पर है। इस सरकार में जल जीवन मिशन से लेकर कई विभागों में भारी भ्रष्टाचार और घोटाले हुए हैं। बिजली संकट से प्रदेशवासी परेशान है। कानून व्यवस्था ध्वस्त है। अपराधी खुलेआम हत्या व लूट की घटनाएं कर रहे है। नौकरी, रोजगार भाजपा सरकार के एजेंडे में नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश सपा मुख्यालय पर प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए नेताओं व कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार की गलत नीतियों से प्रदेश में नौकरी, रोजगार खत्म हो गया है। सरकार नौजवानों को विदेश में रोजगार का झांसा दे रही है। भाजपा सरकार के पास बेरोजगारी का समाधान नहीं है। नौजवान, किसान, व्यापारी संकट में है। प्रदेश में किसानों को खाद नहीं मिल रही है। खाद के लिए किसान धरना-प्रदर्शन करने पर मजबूर है। किसानों को खाद के बजाय लाठियां मिल रही है।


अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा हर मोर्चे पर फेल है। स्वास्थ्य सेवाएं बर्बाद हो चुकी हैं। आपात स्थिति में गंभीर मरीजों को भी बेड और इलाज नहीं मिल पा रहा है। भाजपा सरकार ने स्वास्थ्य सेवाओं को बीमार बना दिया है। विकास के कार्य ठप हैं। प्रदेश के कई जिलों में बाढ़ से लोगों को भारी नुकसान हुआ। बाढ़ पीड़ितों की सरकार ने कोई मदद नहीं की। इस सरकार के अब गिने-चुने दिन बचे है।

संबंधित वीडियो-

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed