{"_id":"69b232724c7adbe285069aec","slug":"up-pollution-control-board-to-recruit-115-posts-online-applications-from-april-2-to-22-2026-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड में 115 पदों पर होगी भर्ती, 2 से 22 अप्रैल तक होंगे ऑनलाइन आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड में 115 पदों पर होगी भर्ती, 2 से 22 अप्रैल तक होंगे ऑनलाइन आवेदन
Thu, 12 Mar 2026 08:56 AM IST
Ishwar Ashish Bhartiya
अजित बिसारिया, अमर उजाला, लखनऊ
अजित बिसारिया, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Thu, 12 Mar 2026 08:56 AM IST
सार
अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने भर्ती का विस्तृत आवेदन जारी कर दिया है। आवेदन 2 से 22 अप्रैल तक किए जा सकेंगे। भर्ती के लिए दो घंटे की 100 नंबर की बहुविकल्पीय सवालों पर आधारित परीक्षा होगी।
विज्ञापन
(प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : Freepik
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (संयुक्त संवर्ग) में 115 पदों पर भर्ती होगी। इसके लिए 2 से 22 अप्रैल तक ऑनलाइन आवेदन होंगे। शुल्क समायोजन व आवेदन में संशोधन 29 अप्रैल तक हो सकेगा। अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने बुधवार को भर्ती का विस्तृत कार्यक्रम जारी किया है।
विज्ञापन
भर्ती के लिए प्रारंभिक अहर्ता परीक्षा (पीईटी) 2025 स्कोर के आधार पर अभ्यर्थी शॉर्टलिस्ट किए जाएंगे। अभ्यर्थी अपने पीईटी रजिस्ट्रेशन नंबर के साथ लॉगिन कर आवेदन कर सकेंगे। आयोग के सचिव अवनीश सक्सेना ने कहा है कि अभ्यर्थी को आवेदन के समय विभागोंव पदों की वरीयता का विकल्प देना होगा।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - तेल कंपनियों का दावा, यूपी में पेट्रोल डीजल व एलपीजी का कोई संकट नहीं, सीएम की अपील- अफवाहों पर ध्यान न दें
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - 57 हजार सिपाहियों की 20 अप्रैल को पासिंग आउट परेड, 112 प्रशिक्षण केंद्रों पर कार्यक्रम, सीएम होंगे शामिल
सभी वर्ग के अभ्यर्थियों का आवेदन शुल्क 25 रुपये है। लिखित परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट होने वाले अभ्यर्थियों से अलग से शुल्क लिया जाएगा। दिव्यांग अभ्यर्थियों को अपनी दिव्यांगता श्रेणी को चिह्नित कर अपडेट करना अनिवार्य होगा।
भर्ती के लिए आयोग दो घंटे की 100 नंबर की बहुविकल्पीय सवालों पर आधारित परीक्षा लेगा। इसमें निगेटिव मार्किंग भी होगी। उन्होंने अभ्यर्थियों को सुझाव दिया है कि वे आयोग की वेबसाइट विस्तृत जानकारी लेकर ही आवेदन करें।
इन पदों पर होगी भर्ती: वैज्ञानिक सहायक के 10, वैज्ञानिक सहायक विशेष चयन के 5, लेखाकार व लेखा परीक्षक के 22, विधि सहायक के 4, प्रयोगशाला सहायक के 2, अनुश्रवण सहायक के 35, अवर अभियंता के 29, अवर अभियंता विशेष चयन के 8 समेत कुल 115 पद हैं।