{"_id":"6a92edaaa1485333c70a0a5a","slug":"wife-arrived-home-with-surprise-cake-for-her-husband-birthday-in-lucknow-find-his-dead-body-inside-2026-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ: पति के जन्मदिन पर सरप्राइज केक लेकर घर पहुंची पत्नी, अंदर का मंजर देख उड़ गए होश; सदमे से हुई बेहोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ: पति के जन्मदिन पर सरप्राइज केक लेकर घर पहुंची पत्नी, अंदर का मंजर देख उड़ गए होश; सदमे से हुई बेहोश
Sat, 29 Aug 2026 08:03 PM IST
Bhupendra Singh
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: Bhupendra Singh
Updated Sat, 29 Aug 2026 08:03 PM IST
सार
लखनऊ में पति के जन्मदिन पर पत्नी सरप्राइज केक लेकर घर पहुंची। अंदर पति की लाश देखकर उसके होश उड़ गए। वह सदमे से बेहोश होकर गिर पड़ी। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
Crime Demo
- फोटो : AI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी लखनऊ में दुबग्गा के फरीदीपुर इलाके में बृहस्पतिवार को पति अभिषेक त्रिवेदी (25) के जन्मदिन पर अंजली केक लेकर घर पहुंची। वहां पर उनका शव फंदे से लटका मिला। पति का शव देखकर अंजली बेहोश हो गईं। अभिषेक ने आत्महत्या क्यों की, इसका स्पष्ट कारण पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन
मूलरूप से बाराबंकी के कुतलूपुर निवासी अभिषेक ने तीन साल पहले गोमतीनगर के बड़ी जुगौली निवासी अंजली से प्रेम विवाह किया था। उनके साढ़ू दीपक के मुताबिक, अभिषेक के परिजन इस शादी से खुश नहीं थे। इसके बाद वह अंजलि के साथ दुबग्गा के फरीदीपुर में किराये के मकान में रह रहे थे।
विज्ञापन
रक्षाबंधन के चलते अंजली बुधवार को मायके गई थीं। बृहस्पतिवार को पति के जन्मदिन पर उन्हें सरप्राइज देने के लिए केक लेकर घर पहुंचीं। दरवाजा खटखटाने पर जवाब नहीं मिला तो उन्होंने आसपास के लोगों को बुलाया। दरवाजा खुलवाकर अंदर पहुंचीं तो कमरे में पंखे से दुपट्टे के सहारे अभिषेक का शव लटका मिला।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर दुबग्गा श्रीकांत राय ने बताया कि आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं है। परिजनों ने भी कोई आरोप नहीं लगाया है। दीपक ने बताया कि अभिषेक ने कुछ लोन लिया था। समय पर वेतन नहीं मिलने से वह ईएमआई नहीं चुका पा रहे थे। आशंका है कि इसी तनाव में उन्होंने यह कदम उठाया।