फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Low pressure area will increase in these districts within 48 hours, Meteorological Department issued heav

यूपी: 48 घंटों के अंदर इन जिलों में बढ़ेगा कम दबाव का क्षेत्र, मौसम विभाग ने जारी किया भारी बारिश का अलर्ट

Sat, 29 Aug 2026 09:23 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sat, 29 Aug 2026 09:23 PM IST
सार

Weather in UP: यूपी में बारिश का असर बना हुआ है। आने वाले दिनों में बारिश का दायरा पूरे प्रदेश में बढ़ता जाएगा। 

विज्ञापन
UP: Low pressure area will increase in these districts within 48 hours, Meteorological Department issued heav
यूपी में बारिश। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश में अगस्त यानी सावन में अच्छी बरसात के बाद अब भादो की शुरुआत भी ठीक-ठाक बारिश के साथ होने वाली है। बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पश्चिमी हिस्से में बना कम दबाव का क्षेत्र मजबूत हो गया है। माैसम विभाग के मुताबिक रविवार को विंध्य क्षेत्र के सोनभद्र, चंदौली, मिर्जापुर आदि जिलों के साथ ही पूर्वी- तराई के कुछ इलाकों में कहीं मध्यम तो कहीं तेज बारिश हो सकती है। 

विज्ञापन


इसके साथ ही इस दौरान प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। हालांकि इस दाैरान पश्चिमी यूपी में बारिश के कमजोर पड़ने के संकेत हैं। मौसम विभाग ने पश्चिमी यूपी में एक सितंबर तक भारी बारिश की कोई चेतावनी नहीं दिया है।
विज्ञापन


शनिवार को लखीमपुर खीरी में सर्वाधिक 72.4 मिमी बारिश दर्ज हुई। वहीं चित्रकूट में 65 मिमी, प्रयागराज में 61.2 मिमी, बरेली में 58.6 मिमी और कानपुर में 50 मिमी बारिश हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि अगले 48 घंटों में कम दबाव क्षेत्र के पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ने की संभावना है। इसके चलते आसपास के इलाकों में बारिश की गतिविधियां बढ़ेंगी।

इसका सबसे ज्यादा असर यूपी के विंध्य क्षेत्र और पूर्वी तराई के जिलों में देखने को मिल सकता है। मध्य यूपी के कुछ जिलों में भी बादल छाए रहने और हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी रह सकता है।

धूप-छांव के बीच हुई बूंदाबांदी, रविवार को बारिश के आसार

 राजधानी में शनिवार को सुबह से ही धूप-छांव का मौसम बना रहा। दोपहर तक आसमान में घने काले बादल छा गए और बूंदाबांदी शुरू हो गई। रुक-रुक कर बारिश का यह सिलसिला देर शाम तक जारी रहा। शाम तक शहर में 6.6 मिमी बारिश दर्ज की गई।

मौसम विभाग के अनुसार रविवार को भी लखनऊ में बादलों की सक्रियता बनी रह सकती है। धूप-छांव के बीच छिटपुट बारिश होने की संभावना है। क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव का क्षेत्र मजबूत हो रहा है। इसके प्रभाव से मध्यांचल के साथ ही लखनऊ में भी रविवार को बारिश की परिस्थितियां बन सकती हैं।

शनिवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 0.3 डिग्री की बढ़त के साथ 33.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान 0.2 डिग्री की मामूली गिरावट के साथ 26.4 डिग्री सेल्सियस रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed