{"_id":"5d7a3d4d8ebc3e93a553d209","slug":"up-police-will-take-unicef-help-to-stop-crime-against-women-and-children","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिलाओं व बच्चों के प्रति अपराध रोकने के लिए चलेगा अभियान, यूपी पुलिस के साथ आएगी यूनिसेफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिलाओं व बच्चों के प्रति अपराध रोकने के लिए चलेगा अभियान, यूपी पुलिस के साथ आएगी यूनिसेफ
Thu, 12 Sep 2019 06:12 PM IST
Amulya Rastogi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: Amulya Rastogi
Updated Thu, 12 Sep 2019 06:12 PM IST
विज्ञापन
यूपी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
महिलाओं और बच्चों के प्रति अपराध की रोकथाम के लिए शहरी व ग्रामीण इलाकों में जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। यूपी पुलिस इस अभियान में यूनिसेफ का सहयोग लेगी।
पुलिस मुख्यालय में बुधवार को हुई समीक्षा बैठक में महिलाओं व बच्चों के प्रति होने वाले अपराधों को रोकने और इसके अभियुक्तों को सख्त सजा दिलाने के संबंध में हो रही कार्यवाही पर चर्चा हुई। ऐसे मामलों की समीक्षा के साथ ही इस बात पर विचार किया गया कि इन पर कैसे और अधिक प्रभावी कार्रवाई की जाए। शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में यूनिसेफ के सहयोग से जागरूकता अभियान चलाए जाने पर भी विचार-विमर्श किया गया।
बैठक में डीजीपी ओपी सिंह के अलावा यूनिसेफ से फील्ड सर्विसेज चीफ जलपा, प्रोग्राम मैनेजर लखनऊ अमित मल्होत्रा, चाइल्ड प्रोटेक्शन विशेषज्ञ आफताब मोहम्मद व मॉनिटरिंग इवोल्यूशन विशेषज्ञ राम मनोहर मिश्रा ने हिस्सा लिया।