फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Police recruitment will be done on 24 thousand posts in the state, preparation to recruit 4543 inspectors

यूपी: प्रदेश में 24 हजार पदों पर होंगी पुलिस भर्तियां, सिपाही से पहले 4543 दरोगा भर्ती की हो रही है तैयारी

Mon, 23 Jun 2025 08:33 AM IST
रोहित मिश्र अशोक मिश्र, अमर उजाला, लखनऊ
अशोक मिश्र, अमर उजाला, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Mon, 23 Jun 2025 08:33 AM IST
सार

Recruitment in UP Police: यूपी पुलिस में भर्ती की तैयारी हो रही है। कुल 24 हजार पदों में करीब साढ़े चार हजार पद दरोगाओं के हैं। इनकी भर्ती पहले होगी। 

विज्ञापन
UP: Police recruitment will be done on 24 thousand posts in the state, preparation to recruit 4543 inspectors
UP Police, यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

प्रदेश पुलिस में उपनिरीक्षक (दरोगा) नागरिक पुलिस के 4543 पदों पर भर्ती की कवायद जल्द शुरू होगी। उप्र पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड दरोगा सीधी भर्ती की कवायद जल्द शुरू करने जा रहा है। बता दें कि प्रदेश पुलिस में जल्द करीब 24 हजार पदों पर भर्ती होनी है, जिसमें 4543 दरोगा के पद भी शामिल हैं। फिलहाल सिपाहियों से पहले दरोगा भर्ती को तवज्जो देने की तैयारी है।

विज्ञापन


मालूम हो कि डीजीपी मुख्यालय द्वारा भर्ती बोर्ड को 19220 सिपाही एवं उसके समकक्ष पदों तथा उपनिरीक्षक एवं उसके समकक्ष 4543 पदों पर सीधी भर्ती के लिए प्रस्ताव भेजा जा चुका है। बोर्ड ने इन दोनों पदों पर भर्ती के लिए पहले अप्रैल माह के तीसरे सप्ताह में विज्ञप्ति जारी करने की घोषणा की थी, हालांकि इसमें लगातार विलंब होता जा रहा है। 
विज्ञापन


दरोगा भर्ती में शासन ने आयु सीमा में 3 वर्ष की छूट देने का प्रस्ताव बीते दिनों मंजूर कर लिया है, जिससे भर्तियों का रास्ता साफ हो चुका है। वहीं सिपाही भर्ती के लिए कुछ बिंदुओं पर शासन से सहमति मांगी गई हैं। शासन से अभी तक सहमति नहीं मिलने की वजह से इसमें और विलंब होने के आसार हैं। इस दरम्यान दरोगा के पदों पर सीधी भर्ती की प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी तेजी से जारी है। सूत्रों की मानें तो अगले माह इसकी विज्ञप्ति जारी की जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जेल वार्डर की भर्ती का भी इंतजार

इसी तरह कारागार विभाग में भी जेल वार्डर की भर्ती का इंतजार बढ़ता जा रहा है। इसका प्रस्ताव बीते दिनों कारागार विभाग द्वारा भर्ती बोर्ड भेजा जा चुका है। बोर्ड ने जेल वार्डर के 2833 पदों पर सीधी भर्ती के लिए अप्रैल माह के तीसरे सप्ताह में विज्ञप्ति जारी करने की घोषणा की थी, हालांकि इसकी प्रक्रिया अभी तक शुरू नहीं की जा सकी है। जेल वार्डर की भर्ती से भी कारागार विभाग में रिक्त पदों को भरा जा सकेगा। खासकर नई जेलों में इनकी तैनाती की जा सकेगी।

उपनिरीक्षक के इतने पदों पर होनी है भर्ती

4242 उप निरीक्षक नागरिक पुलिस
106 उपनिरीक्षक पीएसी महिला वाहिनी (नागरिक पुलिस)
135 उपनिरीक्षक सशस्त्र पुलिस
60 उपनिरीक्षक विशेष सुरक्षा बल
 

UP: पुलिस को दौड़ाया, पथराव में दो दरोगा समेत 12 घायल...आगरा में हुए बवाल की तस्वीरें; 142 लोगों पर केस दर्ज


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed