फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP police has become a synonym of murder says Akhilesh Yadav.

अखिलेश यादव बोले, हत्या का पर्याय बनी यूपी पुलिस, वर्दीधारी महिला भी खाकी से सुरक्षित नहीं

Tue, 08 Oct 2019 01:07 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 08 Oct 2019 01:07 PM IST
विज्ञापन
UP police has become a synonym of murder says Akhilesh Yadav.
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव - फोटो : amar ujala

सपा अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि ‘हत्या प्रदेश’ की पुलिस सुरक्षा नहीं, हत्या का पर्याय बन सुर्खियां बटोर रही है। भाजपा के विरोध में उठने वाली हर आवाज को कुचलने और उसे देशद्रोही करार देने का असंवैधानिक काम कर रही है।

विज्ञापन


भाजपा राज में कानून-व्यवस्था तो ध्वस्त है ही, पार्टी अपनी कमी छिपाने के लिए दूसरों को ही दोषी ठहराने में संकोच नहीं करती है। लोकतंत्र में यह स्थिति चिंतनीय है।
विज्ञापन


अखिलेश ने एक बयान में कहा कि प्रदेश में बेखौफ अपराधी रोज लूट, हत्या और अपहरण की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। मानवाधिकार आयोग कई बार इसकी शिकायतों पर पुलिस, प्रशासन से जवाब मांग चुका है।  उन्होंने चित्रकार और पत्रकारों के उत्पीड़न की भी निंदा की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अखिलेश ने इन घटनाओं का किया जिक्र

सपा अध्यक्ष ने कहा कि ललितपुर में खाकी की बर्बरता के शिकार युवक की आत्महत्या और फतेहपुर में पिस्टल के दम पर दारोगा द्वारा महिला कांस्टेबल से रेप की वारदात स्तब्ध करने वाली घटनाएं हैं। खाकी में तैनात महिला ही खाकी से सुरक्षित नहीं है तो फिर अन्य बेटियों की सुरक्षा कौन करेगा?

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed