फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP Police Constable Recruitment: Last date of application may be extended

यूपी पुलिस सिपाही भर्ती: इंतजार में बीता पहला दिन, देर रात जारी हुआ आवेदन का लिंक, इतने आवेदन की संभावना

Thu, 28 Dec 2023 12:49 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Thu, 28 Dec 2023 12:49 AM IST
सार

भर्ती बोर्ड के अधिकारियों की निगरानी में परीक्षा कराने वाली कार्यदायी संस्था के इंजीनियर वेबसाइट की तकनीकी दिक्कत तलाशते रहे, जिससे रात 9.55 बजे ऑनलाइन आवेदन करने का लिंक जारी हो सका।

विज्ञापन
UP Police Constable Recruitment: Last date of application may be extended
UP Police Constable Recruitment 2023 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

पुलिस में सिपाही नागरिक पुलिस के 60,244 पदों पर सीधी भर्ती की प्रक्रिया शुरू होने के पहले दिन अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन करने के लिए बुधवार को दिन भर इंतजार करते रहे। दिन भर वेबसाइट अपडेट करने और कई दौर की टेस्टिंग के बाद उप्र पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने रात 9.55 बजे ऑनलाइन आवेदन करने के लिए वेबसाइट का लिंक जारी कर दिया। जिसके बाद आवेदन मिलने शुरू हो गये। 

विज्ञापन


दरअसल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा पुलिस भर्ती के अभ्यर्थियों की अधिकतम आयु सीमा में तीन वर्ष की छूट देने की घोषणा के बाद बुधवार को ऑनलाइन आवेदन की वेबसाइट को दोबारा अपडेट करना पड़ा। भर्ती बोर्ड के अधिकारियों की निगरानी में परीक्षा कराने वाली कार्यदायी संस्था के इंजीनियर वेबसाइट की तकनीकी दिक्कत तलाशते रहे, जिससे रात 9.55 बजे ऑनलाइन आवेदन करने का लिंक जारी हो सका। भर्ती बोर्ड की अध्यक्ष डीजी रेणुका मिश्रा ने कहा कि वेबसाइट को अपडेट करने के बाद भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर आवेदन करने का लिंक जारी कर दिया गया है। 
विज्ञापन


पांच लाख अधिक आवेदन की संभावना
बताते चलें कि मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद करीब 30 लाख युवाओं द्वारा सिपाही भर्ती के लिए आवेदन करने की संभावना है। पहले भर्ती बोर्ड ने 25 लाख आवेदन आने का अनुमान लगाया था। आयु सीमा में तीन वर्ष की बढ़ोतरी से करीब पांच लाख अभ्यर्थी बढ़ने की संभावना जताई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed