{"_id":"65d9c430aed554878b080a2a","slug":"up-police-bharti-akhilesh-yadav-comments-on-up-police-bharti-exam-cancellation-2024-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Police Bharti : अखिलेश बोले- परीक्षा निरस्त होना युवाओं की जीत, अफसर-अपराधी मिले हुए हैं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Police Bharti : अखिलेश बोले- परीक्षा निरस्त होना युवाओं की जीत, अफसर-अपराधी मिले हुए हैं
Sat, 24 Feb 2024 03:55 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 24 Feb 2024 03:55 PM IST
सार
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि पुलिस भर्ती परीक्षा रद्द होना युवाओं की जीत है। सरकार ने चुनाव में ऐतिहासिक हार से बचने के लिए यह निर्णय लिया है।
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि यूपी पुलिस आरक्षी परीक्षा का निरस्त होना युवाओं की जीत है और भाजपा सरकार के प्रपंचों की हार है। पहले तो भाजपाई कह रहे थे पेपर लीक ही नहीं हुए तो अब कैसे मान लिया। इसका मतलब अधिकारी और अपराधी मिले हुए थे और सरकार भी पीछे से अपना हाथ उनके सिर पर रखे हुई थी लेकिन तमाम सबूतों के आगे चुनाव में ऐतिहासिक हार से बचने के लिए सरकार झुकने पर मजबूर हुई है।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार नौकरियों के नाम पर जो खेल बेरोजगार युवक-युवतियों से खेल रही है, उसका सच अब सब समझने लगे हैं। दिखावे के लिए नौकरियां निकालना, अरबों रुपये की फीस ले लेना, पेपर लीक होने देना फिर निरस्त करने का नाटक करना… ये खेल भाजपा को इस बार बहुत महंगा पड़ेगा। इस बार युवाओं ने ठान लिया है कि न बहकावे में आएंगे न किसी भाजपाई झांसे में। युवा अगले हर चुनाव में भाजपा को बुरी तरह हराएंगे और हमेशा के लिए हटाएंगे।
ये भी पढ़ें - पेपर लीक होने के बाद यूपी पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा रद्द, योगी सरकार का बड़ा फैसला
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - RO- ARO भर्ती परीक्षा: पेपर लीक के आरोपों की जांच कराएगी सरकार, आदेश जारी
अखिलेश यादव ने कहा कि युवा कह रहे हैं कि फीस के नाम पर जो पैसा लिया गया है कहीं वो भाजपा का चुनावी फंड न बन जाए, इसीलिए अभ्यर्थियों का फार्म जमा रहे लेकिन भाजपा सरकार फीस का पैसा अभी लौटाए और जब कभी दुबारा परीक्षा हो तो ऑन लाइन डिजिटल पेमेंट से तुरंत फिर से फीस ले ले।