{"_id":"6a5a6f36bd7956ceb40e7933","slug":"up-police-and-lda-won-matches-in-the-district-football-league-lucknow-news-c-13-1-lko1028-1833867-2026-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: जिला फुटबॉल लीग में यूपी पुलिस और एलडीए ने जीते मुकाबले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: जिला फुटबॉल लीग में यूपी पुलिस और एलडीए ने जीते मुकाबले
विज्ञापन
जिला फुटबॉल लीग में यूपी पुलिस और एलडीए ने जीते मुकाबले
लखनऊ। जिला फुटबॉल लीग के तहत मंगलवार को दो रोमांचक मुकाबले खेले गए। इन मैचों में यूपी पुलिस और एलडीए बी क्लब ने अपने-अपने प्रतिद्वंद्वियों को मात देकर शानदार प्रदर्शन किया।
चौक स्टेडियम में खेली जा रही लीग में दिन का पहला मैच यूपी पुलिस और डीसीए क्लब के बीच खेला गया। यूपी पुलिस ने डीसीए क्लब को 4-0 से पराजित किया। टीम ने शुरू से ही आक्रामक खेल दिखाया। सैय्यद ने मैच के चौथे मिनट में ही पहला गोल दागकर टीम को बढ़त दिलाई। निहाल ने 36वें मिनट में दूसरा गोल किया। नोमान ने 40वें मिनट में एक और गोल करके मध्यांतर से पहले ही टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया। निशांत ने 52वें मिनट में अंतिम गोल दागकर जीत सुनिश्चित की।
लीग के दूसरे मैच में एलडीए बी क्लब का सामना सिटी क्लब से हुआ। यह मुकाबला पहले मैच की तुलना में अधिक प्रतिस्पर्धी रहा। एलडीए (बी) क्लब ने सिटी क्लब को 2-1 से हराया। कृष्णा ने मैच के आठवें मिनट में एलडीए के लिए पहला गोल किया। सिटी क्लब के अवधेश ने 12वें मिनट में गोल करके स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया। मध्यांतर तक दोनों टीमें बराबरी पर थीं। दूसरे हाफ में दोनों टीमों ने जीत के लिए कड़ा संघर्ष किया। कार्तिक ने 35वें मिनट में एलडीए (बी) क्लब के लिए निर्णायक गोल किया। सिटी क्लब ने वापसी की कोशिश की, लेकिन वे सफल नहीं हो पाए। इस तरह एलडीए बी ने 2-1 की रोमांचक जीत के साथ जिला फुटबाॅल लीग मेें पूरे अंक प्राप्त किए।
विज्ञापन
आज के मुकाबले
- एलाइट क्लब बनाम मिडविंटर क्लब
- एक्स स्टूडेंट्स बनाम न्यू बॉयज
लखनऊ ने सात पदक अपने नाम किए (फोटो)
इंडियन पैरा जूडो अकादमी में राज्य मिनी और सब-जूनियर जूडो प्रतियोगिता
माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ। मेजबान लखनऊ के खिलाड़ियों ने राज्य मिनी और सब जूनियर जूडो प्रतियोगिता में दबदबा कायम करते हुए एक स्वर्ण समेत सात पदक अपने नाम किए। जूडो खेल महाकुंभ के तहत इंडियन पैरा जूडो अकादमी में आयोजित प्रतियोगिता के पहले दिन शुक्रवार को मेजबान खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया।
यूपी जूडो एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित प्रतियोगिता के बालिका वर्ग के 18 किग्रा भारवर्ग में ट्विंकल गौतम ने बेहतरीन प्रदर्शन के साथ स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। इसी वर्ग में लखनऊ की आराध्या ने रजत पदक अपने नाम किया, जबकि प्रयागराज की वृंदा सिंह और शांभवी ने कांस्य पदक जीता।
प्रतियोगिता के बालिका 20 किग्रा भारवर्ग में लखनऊ की काव्या पाल ने कांस्य पदक जीता, जबकि 24 किग्रा भार वर्ग में अनुप्रिया और साक्षी गौतम ने संयुक्त रूप से कांस्य पदक हासिल किए। बालक 20 किग्रा भार वर्ग में राज कुशवाहा और प्रवर रस्तोगी ने संयुक्त रूप से कांस्य पदक जीतकर लखनऊ की झोली में दो और पदक डाले।
प्रतियोगिता के साथ आयोजित बेल्ट परीक्षा में भी लखनऊ के खिलाड़ियों ने शानदार सफलता हासिल की। हार्दिक सोनी, खनक वर्मा, मो. आदिल, शिवा सोनी और वंशिका चौहान ने ऑरेंज बेल्ट परीक्षा उत्तीर्ण की, जबकि अथर्व सेठ ने ग्रीन बेल्ट प्राप्त की।
इससे पहले प्रतियोगिता का उद्घाटन उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने किया। उन्होंने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। मौके पर यूपी जूडो एसोसिएशन के अध्यक्ष सुधीर हलवासिया, विशिष्ट अतिथि आनंद द्विवेदी तथा एसोसिएशन की सीईओ आयशा मुनव्वर सहित अनेक पदाधिकारी मौजूद रहे।