फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   UP: Pinki used to tie a Rakhi to Rinku in front of her husband and call him 'brother'; she had filmed a reel b

यूपी: बहराइच में पति के सामने रिंकू को राखी बांधती थी पिंकी, कहती थी भाई; होटल में मौत से पहले बनाई थी रील

Sat, 03 Oct 2026 09:11 AM IST
Akash Dwivedi अमर उजाला, बहराइच
अमर उजाला, बहराइच Published by: Akash Dwivedi Updated Sat, 03 Oct 2026 09:11 AM IST
सार

बहराइच के होटल में रिंकू और पिंकी की मौत के मामले में पुलिस जांच जारी है। पिंकी के पति का दावा है कि वह रिंकू को मुंहबोला भाई मानती थी और राखी बांधती थी। दोनों ने होटल में साथ कमरा लिया था। मौत से पहले रील बनाने की जानकारी सामने आई है।

विज्ञापन
UP: Pinki used to tie a Rakhi to Rinku in front of her husband and call him 'brother'; she had filmed a reel b
बहराइच में बड़ा कांड। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बहराइच में होटल अवध कैलाश के कमरे में फंदे से लटके मिले रिंकू (27) और पिंकी शर्मा (46) के मामले में पुलिस की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, दोनों के रिश्ते से जुड़े नए तथ्य सामने आ रहे हैं। पिंकी के पति विजय शर्मा का दावा है कि रिंकू उनके नोएडा स्थित घर के सामने किराये पर रहता था। घर आने-जाने के दौरान पिंकी ने उसे मुंहबोला भाई बताया था और रक्षाबंधन पर पति की मौजूदगी में उसे राखी भी बांधी थी। इसके बावजूद दोनों के बहराइच पहुंचने और होटल में साथ ठहरने की परिस्थितियों की पुलिस जांच कर रही है।

विज्ञापन

 

घर के सामने कमरा लेकर रहने लगा था रिंकू

विजय के मुताबिक, रिंकू ने अगस्त में नोएडा सेक्टर-22 स्थित उनके घर के सामने किराये पर कमरा लिया था। इसके बाद उसका घर में आना-जाना शुरू हो गया। विजय ने कई बार रिंकू के ज्यादा आने-जाने पर आपत्ति जताई, लेकिन पिंकी के उसे मुंहबोला भाई बताने के कारण उन्होंने इस पर ज्यादा ध्यान नहीं दिया।

विजय मिठाई की दुकान और कैटरिंग का काम करते हैं। उनके मुताबिक वह रोज सुबह करीब सात बजे घर से निकल जाते और रात करीब 10 बजे लौटते थे। परिवार में उनकी 10 वर्षीय बेटी परी और पांच वर्षीय बेटा जीवांश हैं।

14 सितंबर को बच्चों को रुपये देकर पिंकी को ले गया

विजय का दावा है कि 14 सितंबर की शाम रिंकू उनके घर आया था। उसने बच्चों को 200 रुपये देकर मोमोज लाने के लिए भेज दिया। बच्चों के घर से बाहर जाते ही रिंकू पिंकी को लेकर चला गया। बच्चे लौटे तो दोनों घर पर नहीं थे। विजय ने पिंकी की तलाश के बाद रिंकू को फोन किया।

उनके अनुसार, रिंकू ने पहले पिंकी के साथ होने से इनकार किया। बाद में 30 सितंबर को फोन कर उसके साथ होने की बात स्वीकार की और कथित तौर पर 80 हजार रुपये देने पर पिंकी को वापस भेजने की बात कही। विजय के मुताबिक, रिंकू ने पिंकी से भी बात कराई थी। इसके बाद दोनों के मोबाइल बंद हो गए।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

14 से 22 सितंबर तक कहां रहे?

पुलिस के सामने एक अहम सवाल यह भी है कि पिंकी और रिंकू 14 सितंबर को नोएडा से निकलने के बाद 22 सितंबर तक कहां रहे। दोनों ने 22 सितंबर को बहराइच के अवध कैलाश होटल में कमरा लिया था। पुलिस होटल रिकॉर्ड, मोबाइल फोन और अन्य जानकारियों के आधार पर इस आठ दिन की अवधि की जानकारी जुटा रही है।

रिंकू की 11 जुलाई को हुई थी शादी

रिंकू के परिवार के मुताबिक उसकी शादी इसी साल 11 जुलाई को हुई थी, हालांकि शादी के बाद दुल्हन की विदाई नहीं हुई थी। वह एक अगस्त को काम के लिए नोएडा गया था। परिवार को उसके होटल में महिला के साथ ठहरने की जानकारी नहीं थी। रिंकू के चचेरे भाई राम प्रगट यादव के मुताबिक, वह नोएडा में ठेके पर लाइनमैन का काम करता था। परिवार को घटना की जानकारी पुलिस के जरिये हुई।

 

विज्ञापन

मौत से एक दिन पहले होटल में बनाई रील

जांच के दौरान रिंकू के इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक रील मिलने की बात सामने आई है। पुलिस के अनुसार यह रील मौत से एक दिन पहले की बताई जा रही है और उसी होटल के कमरे की है, जहां दोनों के शव मिले थे। रील में रिंकू और पिंकी एक-दूसरे के साथ नजर आ रहे हैं। पुलिस मोबाइल में मौजूद रील और अन्य सामग्री की जांच कर रही है।

कमरे से नहीं मिला सुसाइड नोट

एसपी विश्वजीत श्रीवास्तव ने बताया कि होटल के कमरे की जांच में कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। मौत की वजह अभी स्पष्ट नहीं है। पुलिस होटल के रिकॉर्ड, मोबाइल फोन और दोनों के संपर्क में रहे लोगों के बारे में जानकारी जुटा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत की परिस्थितियां स्पष्ट हो सकेंगी।

शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद रिंकू के परिजन उसका शव श्रावस्ती स्थित गांव ले गए। वहीं पिंकी के पति विजय ने शव को गौतमबुद्धनगर ले जाने से इनकार कर दिया। शुक्रवार देर शाम बहराइच के त्रिमुहानी घाट पर पिंकी का अंतिम संस्कार किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed