यूपी: बारिश और जलभराव के चलते होमगार्ड भर्ती की शारीरिक दक्षता परीक्षा स्थगित, नई तारीख जल्द घोषित होगी
लगातार बारिश और परीक्षा केंद्रों पर जलभराव के कारण उत्तर प्रदेश होमगार्ड भर्ती की शारीरिक दक्षता परीक्षा स्थगित कर दी गई है। 14 सितंबर से प्रस्तावित परीक्षा की नई तारीखें जल्द घोषित होंगी। अभ्यर्थियों के नए प्रवेश-पत्र भी वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे। बोर्ड ने अभ्यर्थियों से आधिकारिक सूचनाओं पर नजर रखने को कहा है।
विस्तार
उत्तर प्रदेश होमगार्ड्स के पदों पर एनरोलमेंट-2025 के तहत 14 सितंबर 2026 से प्रस्तावित शारीरिक दक्षता परीक्षा स्थगित कर दी गई है। प्रदेश में लगातार हो रही बारिश और कई परीक्षा केंद्रों पर जलभराव को देखते हुए उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने यह फैसला लिया है।
बोर्ड के मुताबिक, अभ्यर्थियों की सुविधा और सुरक्षा के साथ परीक्षा प्रक्रिया को सुचारू बनाए रखने के लिए परीक्षा को फिलहाल अल्प अवधि के लिए स्थगित किया गया है। परीक्षा की नई तारीखें जल्द घोषित की जाएंगी। इसकी जानकारी बोर्ड की वेबसाइट पर विज्ञप्ति और सूचना के माध्यम से दी जाएगी।
वेबसाइट पर जारी होगी नई तारीख
बोर्ड ने बताया कि परीक्षा की नई तारीखों की जानकारी विज्ञप्ति और सूचना के माध्यम से अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर दी जाएगी। नई तारीखों के अनुसार अभ्यर्थियों के संशोधित प्रवेश-पत्र भी वेबसाइट पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध कराए जाएंगे।
अभ्यर्थी वेबसाइट पर देखते रहें अपडेट
अभ्यर्थियों से कहा गया है कि वे परीक्षा से संबंधित किसी भी नई सूचना के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की वेबसाइट नियमित रूप से देखते रहें। बोर्ड की ओर से जारी होने वाली सूचना के आधार पर ही परीक्षा केंद्र और तारीख से संबंधित आगे की प्रक्रिया पूरी होगी।