यूपी: होमगार्ड भर्ती की शारीरिक दक्षता परीक्षा अब 14 सितंबर से, भारी बारिश के चलते बदली परीक्षा की तारीख
भारी बारिश के कारण प्रदेश में होमगार्ड भर्ती की शारीरिक दक्षता परीक्षा की तारीख बदल दी गई है। अब परीक्षा 14 सितंबर से आयोजित होगी। पहले यह आठ सितंबर से प्रस्तावित थी। अभ्यर्थियों के संशोधित प्रवेश पत्र सात सितंबर को जारी होंगे। पुराने प्रवेश पत्र स्वतः निरस्त माने जाएंगे और अभ्यर्थियों को नए प्रवेश पत्र के अनुसार परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश में भारी बारिश को देखते हुए पुलिस भर्ती बोर्ड ने होमगार्ड भर्ती की शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) की तारीख में बदलाव किया है। अब परीक्षा 14 सितंबर से कराई जाएगी। पहले इसे आठ सितंबर से आयोजित किया जाना था।बोर्ड के परीक्षा नियंत्रक के मुताबिक अभ्यर्थियों की सुविधा एवं सुरक्षा, परीक्षा की निष्पक्षता और प्रक्रिया के सुचारु संचालन को ध्यान में रखते हुए परीक्षा की तारीख संशोधित की गई है।
सात सितंबर को मिलेंगे नए प्रवेश पत्र
संशोधित परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र सात सितंबर को बोर्ड की वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिए जाएंगे। पूर्व में जारी किए गए प्रवेश पत्र स्वतः निरस्त माने जाएंगे। अभ्यर्थियों को बोर्ड की वेबसाइट uppbpb.gov.in पर उपलब्ध लिंक से अपना संशोधित प्रवेश पत्र डाउनलोड करना होगा। इसके बाद प्रवेश पत्र में अंकित परीक्षा केंद्र पर निर्धारित तिथि और समय पर पहुंचना सुनिश्चित करना होगा।