{"_id":"65b7c798cbc748fb0806a3b8","slug":"up-pet-result-released-know-where-you-can-see-the-result-2024-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: PET का परिणाम हुआ जारी, जानिए कहां देख सकते हैं रिजल्ट, 12 लाख छात्र हुए थे परीक्षा में शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: PET का परिणाम हुआ जारी, जानिए कहां देख सकते हैं रिजल्ट, 12 लाख छात्र हुए थे परीक्षा में शामिल
Mon, 29 Jan 2024 09:15 PM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Mon, 29 Jan 2024 09:15 PM IST
सार
समूह ग की नौकरियों के लिए अर्हता परीक्षा पीईटी का परिणाम जारी हो गया है। इस परीक्षा में 12 लाख युवा शामिल हुए थे। यह परिणाम एक साल तक मान्य होगा।
विज्ञापन
PET Exam
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश में समूह ग की भर्तियों के लिए अर्हकारी प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) का परिणाम सोमवार को जारी कर दिया गया। अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने तीन महीने में इसका परिणाम जारी किया है। इसे आयोग की वेबसाइट पर देखा जा सकता है।
विज्ञापन
बता दें कि आयोग ने 28-29 अक्तूबर को प्रदेश में 35 जिलों में 1058 केंद्रों पर दो-दो पालियों में पीईटी का आयोजन किया था। इसमें रजिस्टर्ड 20,07,533 लाख में से 12,06,460 लाख अभ्यर्थियों ने परीक्षा में शिरकत की थी। परीक्षा में 75 अभ्यर्थी अनुचित साधन का प्रयोग करते हुए पकड़े गए। आयोग के सचिव अवनीश सक्सेना ने बताया कि यह परिणाम आयोग की वेबसाइट पर अपलोड करने से एक साल के लिए मान्य होगा।
विज्ञापन
नई भर्तियों के आवेदन अब पीईटी 2023 से
सोमवार को जारी पीईटी परिणाम के बाद अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से अब जो भी नई भर्तियां जारी की जाएंगे, उसके लिए पीईटी 2023 के अभ्यर्थी आवेदन करेंगे। आयोग की ओर से विभिन्न विभागों से प्राप्त प्रस्ताव के आधार पर समूह ग की भर्तियों के लिए विज्ञापन जारी कर परीक्षाओं का आयोजन करता है। आयोग की ओर से जल्द ही नई भर्तियों का विज्ञापन जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
2022 में हुए थे 37 लाख आवेदन
पीईटी 2022 के लिए आवेदन 37 लाख 58 हजार हुए थे
पीईटी 2022 में 25 लाख 12 हजार अभ्यर्थी शामिल हुए थे
पीईटी 2022 का परिणाम 25 जनवरी 2023 को जारी किया गया था