फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Party told the method to get legislative ticket in SP, clear signals given to all officials

यूपी: सपा में विधायकी का टिकट पाने के लिए पार्टी ने बताया तरीका, सभी पदाधिकारियों को दिए गए स्पष्ट संकेत

Sat, 28 Dec 2024 09:21 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sat, 28 Dec 2024 09:21 PM IST
सार

Ticket in SP: आने वाले विधानसभा चुनावों के लिए सपा ने अभी से तैयारी शुरू कर दी है। पार्टी के पदाधिकारियों को इसके लिए साफ संकेत दे दिए गए हैं।

विज्ञापन
UP: Party told the method to get legislative ticket in SP, clear signals given to all officials
सपा से टिकट। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

विधानसभा चुनाव होने में अभी दो वर्ष का समय है, लेकिन सपा ने इसके लिए संगठन को अभी से तैयार करने की मुहिम शुरू कर दी है। चुनाव लड़ने के इच्छुक अपने नेताओं को निर्देश दिए हैं कि अगर टिकट चाहते हैं तो अभी से तैयारियों में जुटना होगा। पार्टी कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना होगा ताकि सक्रियता के आधार पर टिकट वितरण हो सके।

विज्ञापन


सपा नेतृत्व ने पीडीए के हित की राजनीति को जन-जन तक पहुंचाने का लक्ष्य लिया है। इसके तहत पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक समाज की जातियों के महापुरुषों की जयंती और पुण्यतिथि पर विधानसभावार कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही आम जन की समस्याओं के खिलाफ सड़क पर संघर्ष करने का फैसला भी किया है।
विज्ञापन


जो भी टिकट के दावेदार हैं, उनसे कहा गया है कि वे क्षेत्र में आम मतदाताओं के सुख-दुख में शामिल हों। प्रदेश सपा मुख्यालय से उनकी सक्रियता का लगातार मूल्यांकन होगा। इस मूल्यांकन के आधार पर ही तय होगा कि उनका नाम विधानसभावार तैयार होने वाले दावेदारों के पैनल में रखा जाए या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोकतंत्र और संविधान के लिए खतरा है भाजपा: अखिलेश
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा लोकतंत्र और संविधान के लिए खतरा है। लोगों को संविधान से वोट डालने का अधिकार मिला है, लेकिन भाजपा वोट का अधिकार छीन रही है। उपचुनाव में वोटों की लूट की। पुलिस प्रशासन को आगे करके वोट डालने से रोका। पूरे देश ने देखा कि उपचुनाव में बहादुर महिलाओं ने गोली और बंदूक का मुकाबला किया। जान जोखिम में डालकर वोट डालने में सफल रहे।

अखिलेश यादव शनिवार को प्रदेश सपा मुख्यालय पर खंगार समाज के बड़ी संख्या में इकट्ठा कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि संविधान लागू करवाने के लिए अच्छे लोगों की जरूरत है। बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर के बनाए संविधान से गरीबों, किसानों, वंचितों और पीडीए को ताकत मिलती है।

खंगार समाज को उचित प्रतिनिधित्व देगी सपा

UP: Party told the method to get legislative ticket in SP, clear signals given to all officials
अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला

सपा मुख्यालय पर गढ़कुंडार नरेश महाराजा खेत सिंह खंगार जूदेव की 884वीं जयंती सादगी से मनाई गई। अखिलेश यादव ने महाराजा जूदेव के चित्र पर माल्यार्पण कर भावांजलि दी। खंगार समाज के नेता मेघनाथ खंगार ने कहा कि उनका समाज अखिलेश यादव को ही अपना संरक्षक मानता है। खंगार समाज पूरी ताकत से सपा के साथ रहेगा। इस अवसर पर अखिलेश ने कहा कि समाजवादी पार्टी में खंगार समाज के सम्मान पूरा ध्यान रखा जाएगा। समाजवादी सरकार बनने पर भी उन्हें पूरा सम्मान मिलेगा।

सपा का पीडीए चर्चा कार्यक्रम स्थगित
सपा ने विधानसभावार चल रहे पीडीए चर्चा कार्यक्रम को तत्काल स्थगित कर दिया है। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर राजकीय शोक के मद्देनजर यह फैसला किया गया है। अब यह कार्यक्रम 27 जनवरी से प्रारम्भ होगा। यहां बता दें कि सपा ने 26 दिसंबर से 25 जनवरी तक पीडीए चर्चा कार्यक्रम चलाने का एलान किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed