{"_id":"67e020de9a47a0ada704c817","slug":"up-party-issues-show-cause-notice-to-bjp-mla-nand-kishore-gurjar-seeks-response-for-criticizing-the-governme-2025-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: भाजपा विधायक नंद किशोर गुर्जर का पार्टी ने थमाया कारण बताओ नोटिस, सरकार की आलोचना पर मांगा जवाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: भाजपा विधायक नंद किशोर गुर्जर का पार्टी ने थमाया कारण बताओ नोटिस, सरकार की आलोचना पर मांगा जवाब
Mon, 24 Mar 2025 06:35 AM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Mon, 24 Mar 2025 06:35 AM IST
सार
BJP MLA Nand Kishore Gurjar: भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने गाजियाबाद की लोनी सीट से भाजपा विधायक नंदकिशोर गुर्जर को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के निर्देश पर कार्रवाई।
- फोटो : @JPNadda
विस्तार
भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने गाजियाबाद की लोनी सीट से भाजपा विधायक नंदकिशोर गुर्जर को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के निर्देश पर उनसे सात दिन के अंदर स्पष्टीकरण मांगते हुए पूछा गया है कि क्यों न आपके विरुद्ध आनुशासनहीनता की कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
भाजपा प्रदेश महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ला ने बताया कि प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने विधायक नंदकिशोर गुर्जर को कारण बताओ नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण देने के लिए कहा है। दरअसल, पार्टी के संज्ञान में आया है कि पिछले कुछ समय से नंद किशाेर गुर्जर द्वारा सार्वजनिक स्थानों पर सरकार की आलोचना की जा रही है।
विज्ञापन
नोटिस में कहा गया है कि आपके वक्तव्यों व कृत्यों से पार्टी की प्रतिष्ठा को आघात पहुंच रहा है, जो कि अनुशासनहीनता की श्रेणी में आता है। बता दे कि नंद किशोर गुर्जर लगातार राज्य सरकार की नीतियों को लेकर निशाना साधते रहे हैं। वहीं अधिकारियों को लेकर भी वह लगातार टिप्पणी करते रहते हैं। हाल ही में उन्होंने गाजियाबाद में कलश यात्रा निकाली थी, जिसमें पुलिस के साथ विधायक और उनके समर्थकों की झड़प भी हुई थी। जिसके बाद उन्होंने मुख्य सचिव और गाजियाबाद के पुलिस कमिश्नर को सार्वजनिक मंच से चुनौती भी दी थी।
विज्ञापन