फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Parents will receive a call if a child is consistently absent from class; rules will be introduced to pre

UP: क्लास से लगातार अनुपस्थित रहा बच्चा तो अभिभावक को जाएगा फोन, स्कूलों में ड्रॉप आउट रोकने के लिए बनेगा नियम

Tue, 28 Oct 2025 10:55 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Tue, 28 Oct 2025 10:55 PM IST
सार

dropouts in school: यूपी के सरकारी स्कूलों में यदि बच्चा लगातार स्कूल नहीं आ रहा होगा तो स्कूल की तरफ से अभिभावक को फोन करके इसकी वजह पूछी जाएगी। 

विज्ञापन
UP: Parents will receive a call if a child is consistently absent from class; rules will be introduced to pre
स्कूल न जाने पर आएगा फोन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश में बेसिक व माध्यमिक विद्यालयों में छात्रों की नियमित उपस्थिति व ड्रॉप आउट रेट कम करने के लिए विभाग की ओर से अतिरिक्त कवायद की जाएगी। इसके तहत शासन ने निर्देश दिया है कि छात्र अगर लगातार शिक्षक व प्रधानाध्यापक अध्याकों को फोन व अन्य माध्यमों से सूचित करेंगे। साथ ही इनको वापस विद्यालय लाना सुनिश्चित कराएंगे।

विज्ञापन


हाल ही में बेसिक व माध्यमिक शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव पार्थ सारथी सेन शर्मा ने विभागीय अधिकारियों की बैठक में इसे लेकर निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने निर्देश दिया है कि बीएसए शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित कराएं। ग्रामीण क्षेत्र के आउट ऑफ स्कूल बच्चों के चिह्नांकन व शत-प्रतिशत नामांकन के लिए शिक्षक, विद्यालय प्रबंधन समिति व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता आदि से समन्वय करते हुए कार्य योजना बनाकर काम करें।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि विद्यालयों में कक्षा पांच से छह, आठ से नौ और 10वीं से 11वीं क्लास में छात्रों का नामांकन बहुत महत्वपूर्ण चरण होता है। विद्यालयों के शिक्षकों द्वारा ऐसे छात्रों को चिह्नित किया जाए जिन्होंने किसी विद्यालय में प्रवेश नहीं लिया है। इनका भी नामांकन कराया जाए। बता दें कि पिछले साल की अपेक्षा इस साल लगभग पांच लाख बच्चे ड्रॉप बॉक्स में हैं। इनके पोर्टल पर नामांकन पर काफी जोर दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अपर मुख्य सचिव ने निर्देश दिया है कि जिलों में चयनित एजेंसी, आपूर्तिकर्ता द्वारा दिए गए बिलों का 15 दिन के अंदर नियमानुसार भुगतान की कार्यवाही की जाए। ऐसा न करने पर दोषी अधिकारियों के विरूद्ध कार्यवाही की जाएगी। इसी क्रम में प्रबंध पोर्टल पर हर महीने की एक से पांच तारीख तक व्यय विवरण जरूर अपलोड किया जाए। पीएमश्री योजना में खर्च की प्रगति काफी कम है, इसे भी बढ़ाया जाए।


इन पर दें विशेष ध्यान
अपर मुख्य सचिव ने निर्देश दिया है कि समग्र शिक्षा में निर्माण कार्य, स्पोर्ट्स ग्रांट, कंपोजिट ग्रांट, केजीबीवी, पाठ्यपुस्तकों के भुगतान पर विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने कहा कि राज्य परियोजना कार्यालय सभी बीएसए की इन मद की समीक्षा करे। केजीबीवी में खाली पदों पर शत-प्रतिशत चयन की प्रक्रिया पूरी की जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed