फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP Panchayat elections: Reservation of panchayats will be based on 2011 census, 33 percent seats for women

यूपी पंचायत चुनाव: 2011 की जनगणना के आधार पर होगा पंचायतों का आरक्षण, 33 फीसदी सीटें महिलाओं को

Sat, 05 Jul 2025 09:37 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sat, 05 Jul 2025 09:37 PM IST
सार

UP Panchayat Elections: पंचायतीराज मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तहत ग्राम पंचायतों में आरक्षण की व्यवस्था 2011 की जनगणना के आधार पर होगा।

विज्ञापन
UP Panchayat elections: Reservation of panchayats will be based on 2011 census, 33 percent seats for women
पंचायत चुनाव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंचायतीराज मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तहत ग्राम पंचायतों में आरक्षण की व्यवस्था 2011 की जनगणना के आधार पर होगा। हर वर्ग के आरक्षण में 33 फीसदी सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित होंगी। पिछले चुनाव में लागू नियमावली में निर्धारित की गई आरक्षण की रोटेशन की व्यवस्था का भी पालन होगा।

विज्ञापन


राजभर ने शनिवार को पंचायतीराज निदेशालय में विभागीय कार्यों की समीक्षा के बाद पत्रकारों से बातचीत में कहा कि ग्राम पंचायत की जो सीट पिछली बार सामान्य, पिछड़ी, महिला या अनुसूचित जाति व जनजाति के लिए आरक्षित रही, इस बार के चक्रानुक्रम में उसकी श्रेणी में बदलाव हो सकता है। उन्होंने बताया कि जिन ग्राम पंचायतों का परिसीमन होना है, उनमें सर्वे चल रहा है। परिसीमन का कार्य पूरा होने पर आरक्षण की व्यवस्था पर विचार होगा। पंचायत चुनाव के नजरिये से कुछ गांवों में बदलाव हुआ है। पंचायत चुनाव में आरक्षण व्यवस्था को बेहतर ढंग से लागू किया जाएगा।
विज्ञापन


पंचायत चुनाव में अकेले उतरेगी सुभासपा
राजभर ने कहा कि आरक्षण के कोटे में कोटा लागू कराने के लिए वे जल्द प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे। उन्होंने दावा किया कि उनकी पार्टी अकेले पंचायत चुनाव में उतरेगी। सभी जिलों में जिला पंचायत सदस्य और क्षेत्र पंचायत सदस्य और ग्राम प्रधान के पद पर चुनाव लड़ा जाएगा। गठबंधन के सवाल पर उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव किसी दल के सिंबल पर नहीं होता है। ऐसे में इस चुनाव में गठबंधन का सवाल नहीं है। उन्होंने दोहराया कि 2027 में पिछड़े वर्ग के सभी नेता एकजुट होकर एनडीए की सरकार बनाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अखिलेश ने ब्राह्मणों से पूजा क्यों कराई
बैठक में राजभर ने अखिलेश यादव पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि इटावा में कथावाचक के यादव निकलने पर हुए हंगामे पर सपा अध्यक्ष ने खूब राजनीतिक रोटियां सेकीं। ब्राह्मणों को अपमानित करने का काम सपा कार्यकर्ताओं ने किया, लेकिन आजमगढ़ में पार्टी कार्यालय, जिसका नाम पीडीए भवन रखा है, उसकी पूजा पांच ब्राह्मणों को बुलाकर ही की। इससे साफ है कि अखिलेश का पीडीए नकली है। असली पीडीए एनडीए के साथ है। कहा कि अगर अखिलेश मुसलमान हितैषी हैं तो 2027 के लिए सपा का मुख्यमंत्री मुसलमान को घोषित करें।

Trending Videos

आशीष पटेल नाराज होते तो मंत्री क्यों बने रहते

एनडीए के सहयोगी दल अपना दल (एस) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व प्राविधिक शिक्षा मंत्री आशीष पटेल की भाजपा से नाराजगी को लेकर पूछे गए सवाल पर राजभर ने कहा कि आशीष पटेल तो मंत्री हैं, अगर वह नाराज होते तो मंत्री क्यों बने रहते। वह नाराज नहीं हैं।

पंचायत सहायकों और सफाई कर्मियों की आधार आधारित होगी हाजिरी
राजभर ने कहा कि गांवों की व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए सफाई कर्मियों और पंचायत सहायकों की आधार आधारित हाजिरी की व्यवस्था लागू की जाएगी। इससे अनुपस्थिति को लेकर लगने वाले आरोप अपने आप खत्म हो जाएंगे। पंचायतीराज निदेशालय में विभागीय कार्यों की समीक्षा के दौरान उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में करीब एक लाख ग्रामीण सफाई कर्मी व 57 हजार से अधिक पंचायत सहायक कार्यरत हैं। विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि इनकी हाजिरी की व्यवस्था दुरुस्त करें। गांवों में चौपाल लगाई जाएगी, जिसमें लोगों को विभागीय योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को यह भी निर्देश दिया गया है कि निदेशक से लेकर जिला पंचायत राज अधिकारी तक कार्यों पर पैनी नजर रखें। जहां गड़बड़ी मिलेगी तत्काल कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed