{"_id":"6a03d6ed25dec4f583096772","slug":"up-panchayat-elections-every-booth-will-be-monitored-online-this-time-with-preparations-underway-to-crack-do-2026-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी पंचायत चुनाव: इस बार हर बूथ पर होगी ऑनलाइन नजर, फर्जी वोटिंग पर पूरी तरह से नकेल कसने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी पंचायत चुनाव: इस बार हर बूथ पर होगी ऑनलाइन नजर, फर्जी वोटिंग पर पूरी तरह से नकेल कसने की तैयारी
Wed, 13 May 2026 07:12 AM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Wed, 13 May 2026 07:12 AM IST
सार
UP Panchayat Elections: यूपी पंचायत चुनाव में इस बार फर्जी वोटिंग रोकने के लिए पूरी तैयारी कर ली गई है। मतदान केंद्रों की रियल टाइम मॉनिटरिंग होगी।
विज्ञापन
पंचायत चुनाव।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश में होने वाले पंचायत चुनाव को पारदर्शी और तकनीक आधारित बनाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग ने तैयारियां तेज कर दी है। इस बार मतदान केंद्रों की रियल टाइम मॉनिटरिंग होगी। विशेष सॉफ्टवेयर और मोबाइल एप के जरिये कंट्रोल रूम से हर बूथ की गतिविधियों पर नजर रखी जाएगी। इससे फर्जी मतदान रोकने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
मतदान के दौरान किस केंद्र पर कितने वोट पड़े, कितनी महिलाओं और पुरुषों ने मतदान किया और पहला वोट कितने बजे पड़ा, जैसी जानकारी तुरंत ऑनलाइन उपलब्ध होगी। राज्य स्तर के कंट्रोल रूम में मतदान प्रतिशत लगातार अपडेट होता रहेगा। इससे मतदान खत्म होते ही प्रदेश भर का आंकड़ा आसानी से मिल सकेगा।
विज्ञापन
प्रत्येक मतदान कर्मी के मोबाइल फोन में पंचायत चुनाव का विशेष एप रहेगा। इसमें संबंधित बूथ की वोटर लिस्ट अपलोड होगी। मतदाता के पहुंचने पर उसके स्टेट वोटर नंबर (एसवीएन) के अंतिम चार अंक दर्ज करते ही उसका पूरा विवरण और फोटो स्क्रीन पर दिखाई देगी। पहचान सत्यापित होने के बाद वोटिंग का डाटा तुरंत अपडेट कर दिया जाएगा। यदि कोई व्यक्ति दूसरी जगह दोबारा मतदान करने पहुंचेगा तो सिस्टम तुरंत अलर्ट कर देगा। पंचायत चुनाव में यह व्यवस्था सफल होने पर निकाय चुनावों में भी लागू किया जाएगा।
विज्ञापन