{"_id":"608ae8d08ebc3e592071f173","slug":"up-panchayat-elections-61-19-percent-polling-in-fourth-phase","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी पंचायत चुनाव: अंतिम चरण में 74.35 प्रतिशत मतदान, कई जगहों पर बवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी पंचायत चुनाव: अंतिम चरण में 74.35 प्रतिशत मतदान, कई जगहों पर बवाल
Thu, 29 Apr 2021 10:41 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: Vikas Kumar
Updated Thu, 29 Apr 2021 10:41 PM IST
सार
पंचायत चुनाव के अंतिम चरण में 74.35 प्रतिशत लोगों ने मतदान किया है।
विज्ञापन
पंचायत चुनाव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंचायत चुनाव के अंतिम चरण में 74.35 प्रतिशत लोगों ने मतदान किया । राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से बताया गया है कि छिटपुट घटनाओं को छोड़कर मतदान शांति पूर्ण रहा है। हालांकि पुलिस मुख्यालय की ओर से मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश के कई जिलों में बवाल की सूचना मिली है।
विज्ञापन
समें सीतापुर, फर्रुखाबाद, गाजीपुर, मथुरा, अलीगढ़, शाहजहांपुर, बहराइच और बस्ती की घटनाएं शामिल हैं। इनमें अधिकतर स्थानों पर चुनाव लड़ रहे दो पक्षों में मारपीट की खबर है। कुल कितने प्रतिशत वोटिंग हुई इसकी जानकारी राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा इकट्ठा की जा रही है।
विज्ञापन
अलीगढ़ में पुलिस की गाड़ियों के शीशे तोड़े
अलीगढ़ के विजय गढ़ थाना क्षेत्र में आलमपुर मतदान केंद्र पर फर्जी वोटिंग को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट के बाद मौके पर पहुंची पुलिस पर भी स्थानीय लोगों ने पथराव कर दिया जिससे कई पुलिस कर्मी घायल हो गए। इसके अलावा चार सरकारी गाड़ियों के शीशे तोड़ दिए गए। पुलिस ने मौके से 15 लोगों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
सीतापुर में वोटर लिस्ट में नाम न होने पर बवाल
सीतापुर में कोतवाली देहात क्षेत्र और इमलिया सुल्तानपुर क्षेत्र के मतदान केंद्रों पर कई मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट से गायब होने पर बवाल हो गया। कोतवाली देहात क्षेत्र के शाह महोली मतदान केंद्र पर इसके चलते दो पक्ष आपस में भिड़ गए। यहां 45 मिनट तक मतदान बाधित रहा। वहीं इमलिया सुल्तानपुर में वोटर लिस्ट में नाम न होने पर एक पक्ष ने हवाई फायरिंग कर दी। पुलिस ने यहां से 15 लोगों को हिरासत में लिया है।