फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Pakistan closed its airspace, flight timings of Gulf countries including Dubai increased; these flights we

यूपी: पाकिस्तान ने बंद किया अपना एयरस्पेस, दुबई सहित खाड़ी देशों के विमानों का समय बढ़ा; इन उड़ानों पर हुआ असर

Sat, 26 Apr 2025 05:08 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sat, 26 Apr 2025 05:08 AM IST
सार

Pakistan closed its airspace: पहलगाम घटना के बाद पाकिस्तान ने अपना एयर स्पेस बंद कर दिया है। इससे लखनऊ से खाड़ी देशों में जाने वाली उड़ानों का समय बढ़ गया है। 

विज्ञापन
UP: Pakistan closed its airspace, flight timings of Gulf countries including Dubai increased; these flights we
खाड़ी के विमानों पर पड़ेगा असर। - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान से बढ़े तनाव का असर हवाई उड़ानों पर भी पड़ा है। साऊदी अरब सहित अन्य खाड़ी देशों में आने-जाने वाली आठ फ्लाइटों का समय 40-40 मिनट बढ़ा है। पाकिस्तान ने अपने एयरस्पेस को भारतीय कैरियर के लिए बंद कर दिया है। ऐसे में इंडिगो, एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइटों पर इसका असर पड़ेगा।

विज्ञापन


पाकिस्तान ने भारत आने वाली विदेशी एयरलाइंस पर यह प्रतिबंध लागू नहीं किया। एयरलाइंस सूत्रों के अनुसार सलाम एयर, फ्लाइनास, फ्लाईदुबई, एत्तेहाद या सउदिया एयरलाइंस के किसी विमान को लंबा चक्कर लगाकर भारत नहीं आना होगा। साऊदी अरब और आसपास आने जाने वाली फ्लाइटें पाकिस्तान के कराची व अन्य शहरों के ऊपर से आती हैं। यह रास्ता छोटा होने की वजह से समय कम लगता है। इसका असर रोजाना 1400 से 1500 यात्रियों पर पड़ेगा जो भारतीय एयरलाइंस से खाड़ी देशों के लिए अन्तरराष्ट्रीय यात्रा करेंगे। एयरलाइंस सूत्रों के अनुसार उच्च स्तर पर शॉर्टकट रूट तलाशे जा रहे हैं ताकि फ्लाइट की टाइमिंग को कम किया जा सके।
विज्ञापन

 

Indus Water Treaty: 'पानी की एक भी बूंद पाकिस्तान नहीं जाएगी', शाह से मुलाकात के बाद जल शक्ति मंत्री का बयान

विज्ञापन
विज्ञापन

इन उड़ानों पर असर

एयर इंडिया एक्सप्रेस की लखनऊ- यूएई के दुबई के बीच आईएक्स 193 और आईएक्स 194 संचालित हो रही है। इसी तरह इंडिगो की लखनऊ से अबूधाबी के बीच 6ई 1415 और 6ई 11416 संचालित हो रही है। लखनऊ से दम्माम के बीच 6ई 6097 और 6ई 98 संचालित हो रही है। इसी तरह लखनऊ से शारजाह के बीच 6ई 1424 और 6ई 1423 का संचालन हो रहा है। अब इन सभी उड़ानों को समुद्र के ऊपर से भारत की धरती तक आना होगा। इसके बाद ये फ्लाइटें अपना रास्ता बदलेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed