{"_id":"6980b33de35aa33b87088a42","slug":"up-over-98-of-police-personnel-have-given-property-details-some-employees-have-not-given-details-2026-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: 98 फीसद से अधिक पुलिसकर्मियों ने दिया संपत्तियों का ब्योरा, इस तरह के कर्मचारियों ने नहीं दी डिटेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: 98 फीसद से अधिक पुलिसकर्मियों ने दिया संपत्तियों का ब्योरा, इस तरह के कर्मचारियों ने नहीं दी डिटेल
Tue, 03 Feb 2026 06:38 AM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Tue, 03 Feb 2026 06:38 AM IST
सार
UP Police Employees Salary: यूपी के 98 फीसद से अधिक पुलिसकर्मियों ने अपनी संपत्ति का ब्योरा दे दिया है। अब ब्योरा न देने वाले वही कर्मचारी शामिल हैं जो निलंबित चल रहे हैं।
विज्ञापन
यूपी पुलिस कर्मियों ने दिया संपत्ति का ब्योरा।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
प्रदेश में पुलिस बल के 98 फीसद से अधिक कर्मियों ने अपनी संपत्तियों का ब्योरा मानव संपदा पोर्टल पर दिया है। शासन के निर्देश पर संपत्तियों का ब्योरा देने में खाकी ने अनुशासन दिखाया है। जिन दो फीसद पुलिसकर्मियों ने ब्योरा नहीं दिया है, उनमें अधिकतर लंबी छुट्टी पर गए, अनुपस्थित और निलंबित कर्मी शामिल हैं।
विज्ञापन
बता दें कि मुख्य सचिव ने सभी राज्यकर्मियों को अपनी संपत्तियों का ब्योरा मानव संपदा पोर्टल पर देने का निर्देश दिया था। जिन कर्मियों द्वारा ब्योरा नहीं दिया गया है, उनका जनवरी माह का वेतन रोक लिया गया है।
विज्ञापन
पुलिस विभाग में भी ब्योरा नहीं देने वाले करीब दो फीसद कर्मियों का वेतन जारी नहीं किया गया है। बीते वर्ष भी 98 फीसद पुलिसकर्मियों ने अपनी संपत्तियों का ब्योरा दिया था, जिसे तकनीकी सेवा शाखा द्वारा मानव संपदा पोर्टल पर अपलोड किया गया था।
विज्ञापन